फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jitu Patwari will first bow to Mahakal, then will take over the responsibility of Congress State President.

Jitu Patwari: जीतू पटवारी पहले करेंगे महाकाल को नमन, फिर संभालेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दारोमदार

Mon, 18 Dec 2023 08:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 08:51 PM IST
सार

जीतू पटवारी पीसीसी चीफ का पदभार लेने से पहले कल सुबह 9 बजे इंदौर से कार द्वारा उज्जैन पहुंचेंगे। वे विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन एवं पूजा अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 

विज्ञापन
Jitu Patwari will first bow to Mahakal, then will take over the responsibility of Congress State President.
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवागत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 19 दिसंबर मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के पहले बाबा महाकाल के दरबार उज्जैन पहुंचेंगे जहां में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद उनका आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद एक रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भोपाल पहुंचेंगे और पदभार ग्रहण करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 को अपराह्न 3:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय  भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


जिसके पहले जीतू पटवारी सुबह 9 बजे इंदौर से कार द्वारा उज्जैन पहुंचेंगे और यहां विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन एवं पूजा अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पटवारी 11:00 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर 11:30 बजे देवास पहुंचेंगे, जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत–सत्कार किया जाएगा। आपने बताया कि पटवारी 12:30 बजे देवास से प्रस्थान कर सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर बायपास मार्ग से होते हुए दोपहर 2.00 बैरागढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद पटवारी बैरागढ़ से रैली के रूप में इमामी गेट, बुधवारा, लिली टॉकीज चौराहा, रोशनपुरा, लिंक रोड होते हुए अपराह्न 3.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed