फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jan Ashirwad Yatra: BJP will campaign aggressively, Yogi and Union Ministers will attack Congress

जन आशीर्वाद यात्रा: आक्रामक तरीके से प्रचार करेगी भाजपा, योगी व केंद्रीय मंत्री करेंगे कांग्रेस पर हमले

Fri, 01 Sep 2023 10:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 01 Sep 2023 10:44 PM IST
सार

भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पर हमलावर तरीके से प्रचार करेगी। जन आशीर्वाद यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्री प्रचार में उतरेंगे।

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra: BJP will campaign aggressively, Yogi and Union Ministers will attack Congress
भाजपा की बैठक में शामिल दिग्गज नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पर हमलावर मोड में प्रचार करेगी। शुक्रवार को भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में रणनीति बनी। बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, अश्विनी वैष्णव, नरेंद्र सिंह तोमर,  ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर चर्चा हुई। इसमें कांग्रेस पर हमलावर तरीके से प्रचार करने को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पर हमलावर तरीके से प्रचार करेगी। जन आशीर्वाद यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्री प्रचार में उतरेंगे। जन आशीर्वाद यात्राओं का 998 जगहों पर भव्य स्वागत होगा। 678 स्थानों पर रथ सभाएं होंगी। इसके साथ 211 बड़ी सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


हारी सीटों के सिंगल नाम पर भी चर्चा 
बैठक में भाजपा की दूसरी सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हुई। भाजपा ने 39 हारी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। अब 64 हारी सीटों के नामों पर भी भाजपा ने मंथन कर लिया है। इसमें कई सीटों पर सिंगल नामों पर सहमति बन गई है। वहीं, कुछ सीटों पर दो और तीन नामों के पैनल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed