फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jan Ashirwad Yatra: BJP fields army of star campaigners, Union ministers and CMs of other states will particip

Jan Ashirwad Yatra: भाजपा ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, केंद्रीय मंत्री और दूसरे राज्यों के cm होंगे शामिल

Wed, 13 Sep 2023 07:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Sep 2023 07:03 PM IST
सार

भाजपा के स्टार प्रचारकों में 16 सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सीहोर में यात्रा में शामिल होंगी। 21 सितंबर को उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी छतरपुर आएंगे।

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra: BJP fields army of star campaigners, Union ministers and CMs of other states will particip
जन आशीर्वाद यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे है। इसके माध्यम से भाजपा कांग्रेस पर आक्रामक होने के साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है। चुनाव आचार संहिता लगने में अभी एक माह का समय बाकी है। इससे पहले ही भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा में पूरी ताकत झोंक दी है। पांच रथों पर भाजपा 25 सितंबर से पहले ही करीब करीब सभी विधानसभा सीटों पर एक राउंड का प्रचार पूरा कर लेंगी। अब इन जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री और दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल करने के कार्यक्रम बनाएं है। 
विज्ञापन


भाजपा के स्टार प्रचारकों में 16 सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सीहोर में यात्रा में शामिल होंगी। 21 सितंबर को उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी छतरपुर आएंगे। 17 सितंबर को पन्ना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आएंगे।  इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा तीन दिन आशीर्वाद लेंगे। वे 16 से 18 सितंबर तक कटनी, नरसिंहपुर और हरदा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ग्वालियर और शिवपुरी में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


बता दें यह पांचों जन आशीर्वाद यात्राएं पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटों पर भ्रमण करेंगे। इसमें जनता से घोषणा पत्र के लिए सुझाव भी लिए जा रहे है। यह सभी यात्राएं भोपाल पहुंच कर समाप्त होगी। यहां 25 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन होगा। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed