फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jan Akrosh Yatra: Congress's Jan Akrosh Yatra will start from tomorrow with Shri Ganesh, leaving from 7 locati

Jan Akrosh Yatra: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का कल से होगा श्री गणेश, 7 जगह से 7 रथ से होगी रवाना

Mon, 18 Sep 2023 10:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Sep 2023 10:21 PM IST
सार

15 दिन में यात्रा करीब 11 हजार 400 किमी की दूरी तय कर 230 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी। जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस की 11 गारंटी बताने के साथ ही भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों की पुस्तिका भी जनता को वितरित की जाएगी।

विज्ञापन
Jan Akrosh Yatra: Congress's Jan Akrosh Yatra will start from tomorrow with Shri Ganesh, leaving from 7 locati
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का रथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा मंगलवार से सात अलग-अलग जगह से निकाली जा रही है। गणेश चतुर्थी से यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके लिए सात हाईटेक रथ हैदाराबाद से मंगवाए गए हैं। सात संभागों से सात दिग्गज नेता यात्रा का नेतृत्व करेंगे। जन आक्रोश यात्रा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का फ्लैगशिप अभियान है। 15 दिन में यात्रा करीब 11 हजार 400 किमी की दूरी तय कर 230 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी। जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस की 11 गारंटी बताने के साथ ही भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों की पुस्तिका भी जनता को वितरित की जाएगी। यात्रा की शुरुआत के बाद बीच बीच में केंद्रीय नेता और प्रदेश स्तर के नेता जुड़ते जाएंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस की 11 गारंटी बताएंगे 
जन आक्रोश यात्रा में जनता को कांग्रेस की 11 गारंटी बताएंगे। इसमें महिलाओं को 1500 रुपए महीना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली का बिल माफ, 200 यूनिट हॉफ, किसानों का कर्ज माफ होगा, पुरानी पेंशन योजना लागू होगी, पांच हार्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री, किसानों के बिजली बिल माफ, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण, 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली, जातिगत जनगणना कराएं और किसानों के मुकदमें वापस होंगे। 
विज्ञापन


इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी 
यात्रा मार्ग-1 ग्वालियर-चंबल में गोविंद सिंह, 1600 किमी 
यात्रा मार्ग-2 बुंदेलखंड में अरुण यादव,  1700 किमी
यात्रा मार्ग-3 विंध्य में  कमलेश्वर पटेल, 1900 किमी
यात्रा मार्ग-4 विंध्य-महाकौशल अजय सिंह राहुल, 1400 किमी
यात्रा मार्ग-5 मध्य भारत क्षेत्र सुरेश पचौरी, 1400 किमी 
यात्रा मार्ग-6 मालवा में आदिवासी जिलों में कांतिलाल भूरिया, 1700 किमी 
यात्रा मार्ग-7 मालवांचल में जीतू पटवारी, 1700 किमी 

शिवराज सरकार के घोटालें गिनाएंगे 
जन आक्रोश यात्रा के दौरान घर-घर कांग्रेस नेता पहुंचेंगे। कांग्रेस की उपलब्धियों के साथ ही भाजपा के घोटाले और भ्रष्टाचार की पुस्तिका बांटेंगे। शिवराज का घोटालाराज नाम की पुस्तिका में 18 साल की सरकार में 250 से ज्यादा महाघोटाले और शिवराज सरकार का मतलब ही 50 प्रतिशत कमीशन राज को बताया जाएगा। इस पर जनता को प्रदेश को बचाने के लिए एक नंबर भी दिया गया, जिस पर मिस कॉल करने पर कांग्रेस संबंधित व्यक्ति से संपर्क करेंगी। इस पुस्तिका में पोषण आहार घोटाला, मिड डे मीलघोटाला, आंगनवाड़ी-जल घोटाला, स्मार्ट क्लास घोटाला, गणवेश घोटाला, आदिवासी, किसान, मजदूर, महिला के खिलाफ अत्याचार को भी बताया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रथ में यह है सुविधाएं 
जन आक्रोश यात्रा के रथ हाईटेक है। इनका उपयोग कनार्टक के चुनाव में किया गया था। इसमें नेताओं के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। इसमें 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। अंदर वॉशरूम से लेकर सभी सुविधाएं है। बाहर स्क्रीन लगी है, जिस पर कांग्रेस का थीम सॉन्ग चलेगा। रथ के ऊपर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ ही यात्रा का नेतृत्व करने वाले नेताओं के फोटो लगे है। यात्रा में 30 विधायकों को सह यात्री बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed