फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Inspector of special branch from Umaria had to come to Bhopal for training, is missing since March 19

MP News: उमरिया से विशेष शाखा के निरीक्षक को ट्रेनिंग लेने भोपाल आना था, 19 मार्च से है लापता

Mon, 27 Mar 2023 09:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Mar 2023 09:21 PM IST
सार

उमरिया से ट्रेनिंग के लिए भोपाल आ रहे विशेष शाखा के निरीक्षक के लापता होने की सूचना मिली है। 23 मार्च से मोबाइल भी बंद हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Inspector of special branch from Umaria had to come to Bhopal for training, is missing since March 19
उमरिया का इंस्पेक्टर संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में पुलिस के विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक संतोष कुमार उद्दे एक सप्ताह से लापता हैं। वे 19 मार्च को भोपाल में आयोजित एक प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए उमरिया से भोपाल के लिए निकले थे। 23  मार्च से उनका मोबाइल भी बंद है। 26 मार्च को उनके भांजे ने उमरिया में गुमशुदगी दर्ज कराई है। उमरिया के साथ भोपाल पुलिस भी उनकी पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संतोष कुमार उद्दे उमरिया में जिला विशेष शाखा में विशेष शाखा प्रभारी (निरीक्षक) के पद पर पदस्थ हैं। 19 मार्च 2023 को संतोष कुमार उद्दे दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भोपाल के लिए वहां से निकले थे। 20 और 21 मार्च को विशेष शाखा प्रशिक्षण संस्थान श्यामला हिल्स में रेडिकलाइजेशन-डी सब्जेक्ट का प्रशिक्षण था। 20 मार्च को उन्होंने पत्नी सुमंत्रा से दोपहर करीब दो बजे बात की और बताया कि प्रशिक्षण में शामिल हो गए हैं और रुकने के लिए कमरा भी मिल गया है। इसके बाद उनकी बात नहीं हुई। 23 मार्च को सुबह से उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed