फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   IISF 2023: Minister Narendra Tomar said – Science has an important role in getting India a place in global com

IISF 2023: मंत्री नरेंद्र तोमर बोले-वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत को स्थान दिलाने में विज्ञान की अहम भूमिका

Tue, 24 Jan 2023 07:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 Jan 2023 07:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि इस बार जनवरी का महीना मध्यप्रदेश के लिए बहुत उत्साहवर्धक रहा है। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से लेकर विज्ञान महोत्सव जैसे आयोजन हुए हैं। केंद्र सरकार ने विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश के साथ ही सभी प्रदेशों की राज्य सरकारों को प्रोत्साहित किया है।

विज्ञापन
IISF 2023: Minister Narendra Tomar said – Science has an important role in getting India a place in global com
साइंस फेस्टिवल का मंगलवार को समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के मैनिट परिसर में आयोजित चार दिवसीय आठवें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय साइंस फेस्टिवल का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत को जो स्थान प्राप्त हुआ है, उसमें विज्ञान की अहम भूमिका रही है। आज खेती-किसानी के क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का महत्व बढ़ गया है। तोमर ने कहा कि पैदावार बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान में रिसर्च को महत्व दिया जा रहा है। भारत सरकार ने विज्ञान को प्राथमिकता दी है। 2014 में विज्ञान का बजट दो हजार करोड़ था, जिसे अब बढ़ाकर 6000 हजार करोड़ रूपये कर दिया गया है। उन्होंने साइंस फेस्टिवल को लेकर कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं और विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ने, रूचि लेने और उनमें वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करने में सहायक बनते हैं।
विज्ञापन

 
यह प्रयास पूरे देश को नहीं दिशा देगा
मध्य प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि इस बार जनवरी का महीना मध्यप्रदेश के लिए बहुत उत्साहवर्धक रहा है। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से लेकर विज्ञान महोत्सव जैसे आयोजन हुए हैं। केंद्र सरकार ने विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश के साथ ही सभी प्रदेशों की राज्य सरकारों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने साइंस फेस्टिवल में स्टार्टअप के अवलोकन की चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रयास पूरे देश को एक नई दिशा देने वाला साबित होगा।
विज्ञापन

 
चंद्रशेखर बोले- विज्ञान की कोई सीमा नहीं
केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ.एस. चन्द्रशेखर ने कहा कि विज्ञान की कोई सीमा नहीं है। यह सभी के लिए है। कोविड-19 के दौर में चिकित्सा विज्ञान में हुई रिसर्च ने इस बात को साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “ वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान” चुनी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत विज्ञान से ही बनेगा शक्तिशाली
इसरो के चेयरमैन डॉ.एस. सोमनाथ ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी से ही भारत को शक्तिशाली बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान का उददेश्य समाज को सुखी एवं समृद्ध बनाना है भारत ने विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान किया है। इस अवसर पर परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित विशिष्ट व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम को विज्ञान भारती के जनरल सेक्रेटरी प्रो. सुधीर एस. भदौरिया ने भी संबोधित किया।

 
ढाई लाख लोगों ने देखा साइंस फेस्टिवल
इन्सा के ईडी डॉ. अरविन्द रानाडे ने आठवें साइंस फेस्टीवल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि लगभग ढाई लाख आम लोगों ने साइंस एक्सपो का अवलोकन किया। उन्होंने यह भी बताया कि आठवें आयोजन में एक साथ 1484 बच्चों ने एक साथ एग्रोरोबोट का असेम्बल कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed