{"_id":"636930b676f1d8545432d9dd","slug":"ias-transfers-ilaiyaraja-to-be-indore-collector-manish-singh-as-additional-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Transfers: इलैयाराजा इंदौर कलेक्टर, जानें मनीष सिंह को इंवेस्टर्स समिट से पहले मिली कौनसी अहम जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Transfers: इलैयाराजा इंदौर कलेक्टर, जानें मनीष सिंह को इंवेस्टर्स समिट से पहले मिली कौनसी अहम जिम्मेदारी
Mon, 07 Nov 2022 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:53 PM IST
सार
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनकी जगह इलैयाराजा टी को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
मनीष सिंह की जगह अब इलैयाराजा टी होंगे इंदौर कलेक्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर चौंका दिया। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष सिंह प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम तथा प्रबध संचालक, मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल बनाए गए हैं। इलैयाराजा टी को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। वे अब तक जबलपुर कलेक्टर की जवाबदारी निभा रहे थे।
तीन साल पहले आए थे सिंह
कोरोना की पहली लहर के पहले सरकार ने मनीष सिंह को कलेक्टर बनाकर इंदौर भेज दिया था। सिंह के कार्यकाल में विधानसभा उपचुनाव, नगर निगम, पंचायत चुनाव हुए। विधानसभा चुनाव से पहले उनका हटना तय था। सिंह इंदौर के निगमायुक्त भी रह चुके हैं।
बता दें कि मप्र शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के आदेश से सोमवार देर रात तबादला सूची जारी की गई। जबलपुर में कलेक्टर रहे इलैयाराजा टी को इंदौर की कमान दी गई है। उनकी जगह छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार सुमन को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया है। उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को मप्र राज्य कौशल विकास का मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा संचालक रोजगार बनाया गया है। देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को आयुक्त मप्र निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, भोपाल तथा आयुक्त विमानन एवं संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सीधी कलेक्टर मुजीबर्रहमान खान को सह संचालक आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकदमी तथा कार्यापालन संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्यव संगठन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
धार कलेक्टर रहे पंकज जैन को उप सचिव बनाया गया है। उन्हें प्रबंध संचालक, मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर सदस्य सचिव, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा प्रबंध संचालक, मप्र भवन विकास निगम की जिम्मेदारी देखेंगे। नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह को प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम मप्र तथा संचालक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम की जवाबदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच को सीहोर कलेक्टर बनाया गया है। सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा को प्रबंध संचालक मप्र खनिज निगम बनाया गया है।
इसके अलावा मुरैना कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन को उप सचिव वित्त विभाग, आगर-मालवा कलेक्टर अवधेश शर्मा को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, कृष्णदेव त्रिपाठी को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है। अरुण कुमार परमान उप सचिव को सिंगरौली कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को धार कलेक्टर बनाया गया है। कैलाश वानखेड़े को आगर-मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। उज्जैन के अपर कलेक्टर रहे अवि प्रसाद को कटनी की कमान सौंपी गई है। शीतला पटले को छिंदवाड़ा कलेक्टर, साकेत मालवीय को सीधी कलेक्टर, ऋषभ गुप्ता को देवास कलेक्टर, अंकित अस्थाना को मुरैना कलेक्टर, ऋजु बाफना को नरसिंहपुर कलेक्टर, भव्या मित्तल को बुरहानपुर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं गौरव बैनल अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल बनाया गया है।