फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Home Minister's taunt on Kamal Nath, he made Congress sit by holding meetings, unable to stand

MP Politics: गृहमंत्री का कमलनाथ पर तंज, उन्होंने बैठकें कर-कर के कांग्रेस को ही बिठा दिया,खड़ी नहीं हो पा रही

Thu, 19 Jan 2023 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 02:11 PM IST
सार


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की बैठकों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने बैठकें कर-कर के कांग्रेस को ही बिठा दिया है। वह खड़ी ही नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
Home Minister's taunt on Kamal Nath, he made Congress sit by holding meetings, unable to stand
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बैठकें कर-कर के कांग्रेस को ही बिठा दिया है। इस वजह से मेरा मानना है कि कांग्रेस खड़े होने की स्थिति में बची नहीं है। कमलनाथ खुद फील्ड में जाते नहीं हैं। महीने में एकाध प्रवास करते हैं, अगर कोई कार्यकर्ता कार्यक्रम रख दें, वरना बैठे ही रहते हैं।  
विज्ञापन


मिश्रा ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दुर्भाग्य प्रदेश का रहा कि यह 15 महीने सिर्फ योजनाएं बनाते रहे, किया कुछ नहीं। अब यह ट्वीट कर रहे हैं। सिर्फ ट्वीट ही कर रहे हैं। इनके चक्कर में पूरी कांग्रेस घरों में बैठी-बैठी ट्वीट कर रही है। इस वजह से कांग्रेस के युवा अध्यक्ष को पदाधिकारियों को बर्खास्त करना पड़ा क्योंकि वे भी घर बैठे-बैठे ट्वीट ही कर रहे थे। ट्विटर के माध्यम से जनता की सेवा करने की इनकी उपयोगिता समाप्त हो गई है। दरअसल, दो दिन पहले  मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने 23 पदाधिकारियो को निष्क्रियता के आधार पर बर्खास्त कर दिया था। 
विज्ञापन


संदेश यात्रा को बताया चुनावी पर्यटन
कांग्रेस जल्द ही राहुल संदेश यात्रा निकालने वाली है। इसे लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की जो भी यात्रा जिस दिन निकलती है, उसी दिन दिखती है। उसके बाद दिखाई नहीं देती। यह चुनावी पर्यटन ही दिखता है। कोरोना की आपदा में, बाढ़ में और अन्य आपदा में जनता के बीच जाते नहीं। जनता सब देख रही है। वह इनके भ्रम में नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed