{"_id":"6640f43fc375c620fc0edb65","slug":"heavy-rain-occurred-in-many-districts-of-the-state-including-the-capital-bhopal-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में हुई तेज बारिश, कुछ जगह पड़े ओले; आगे भी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में हुई तेज बारिश, कुछ जगह पड़े ओले; आगे भी बारिश का अलर्ट
Sun, 12 May 2024 10:24 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 12 May 2024 10:24 PM IST
सार
Weather: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में रविवार को शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश हुई है। कुछ जिलों में आंधी तूफान के साथ ओले भी पड़े हैं। आगामी 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। छिंदवाड़ा में दोपहर 1 बजे के बाद से तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। शिवपुरी के कोलारस में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। रतलाम, देवास, विदिशा और मंदसौर में भी पानी गिरा। कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। बैतूल जिले के मुलताई में आने वाले मोरखा के प्रसिद्ध नागदेव मंदिर के पास रविवार शाम बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कई जिलों में बारिश के साथ ओले का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बैतूल छिंदवाड़ा, सिवनी, सतना, मैहर, रीवा और सीधी में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। खजुराहो (छतरपुर), पन्ना, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अमरकंटक (अनूपपुर), मंडला, बालाघाट, जबलपुर और डिंडौरी में भी मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन तक और रहेगा। 15 मई से सिस्टम कमजोर होने लगेगा। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि नॉर्थ वेस्ट के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्यप्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में सोमवार को ऐसा रहेगा मौसम
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में ओले-बारिश का अलर्ट है। वहीं, कटनी, जबलपुर और नरसिंहपुर में 50 से 60 km प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जबकि मंगलवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर- मालवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में ओले-बारिश और तेज आंधी का दौर रहेगा। मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में बारिश हो सकती है।
