फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Heavy rain may occur in 11 districts, Meteorological Department has issued Orange Alert

मध्यप्रदेश : 11 जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Fri, 11 Jun 2021 09:08 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 11 Jun 2021 09:08 PM IST
सार

भोपाल मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट तथा 2 दर्जन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Heavy rain may occur in 11 districts, Meteorological Department has issued Orange Alert
बारिश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन पहले बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश में पहुंच गया। भोपाल मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट तथा 2 दर्जन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


बता दें कि मौसम विभाग, भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी. के. साहा के मुताबिक एक दिन पहले ही भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। मानसून की उत्तर सीमा मध्यप्रदेश के बैतूल और मंडला जिलों से होकर गुजरती है। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। आमतौर पर, मानसून का आगमन मध्यप्रदेश में 17 जून को होता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मॉनसून शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद संभाग में अधिकांश स्थानों पर पहुंच गया है। इसके साथ ही भोपाल, सागर, रीवा, ग्वालियर संभाग में कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं बारिश हुई है। चंबल और उज्जैन संभाग में मौसम शुष्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि इस दौरान प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर छह से 10 सेमी. बारिश दर्ज की गई। विभाग की ओर से ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन 11 जिलों के लिए है ऑरेंज अलर्ट 
विभाग ने 12 जून के लिए अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, देवास कुल 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश, बिजली चमकने/गिरने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन स्थानों के लिए यलो अलर्ट जारी
वहीं दूसरी ओर विभाग ने रीवा, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, हरदा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच और मंदसौर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने और 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के लिए यहां क्लिक करें।
 

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हो सकती है हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने शुक्रवार को उमस भरी गर्मी का सामना किया और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) बताया कि नमी का स्तर 91 से 47 प्रतिशत तक दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि कल देर रात बारिश होने से तापमान कम हो गया और शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के औसत से आठ डिग्री कम है।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और झोंके वाली हवा के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed