{"_id":"6692a32fb107e7d7a10a3c56","slug":"heavy-rain-in-many-districts-including-bhopal-cyclonic-circulation-system-active-alert-for-heavy-rain-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"WEATHER : भोपाल समेत कई जिलों में हुई तेज बारिश, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव, तेज बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WEATHER : भोपाल समेत कई जिलों में हुई तेज बारिश, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव, तेज बारिश का अलर्ट
Sat, 13 Jul 2024 09:24 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 13 Jul 2024 09:24 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में शनिवार को तेज बारिश हुई गुजरात में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से आगे भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून ट्रफ लाइन काफी ऊपर चली गई है लेकिन उत्तरी गुजरात में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है जिसके असर से मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है शनिवार को राजधानी भोपाल, मुरैना, शाजापुर, पीथमपुर, विदिशा, धार के मनावर समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
अशोकनगर, सीहोर, दक्षिण रायसेन, देवास, निवाड़ी,ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, दमोह, कटनी, पन्ना,टीआर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, पूर्वी शिवपुरी, उज्जैन महाकालेश्वर, रतलाम धोलावाड़, मैहर में बिजली के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, साथ ही उमरिया बांधवगढ़, शाजापुर, मंदसौर गांधीसागर, सतना, शहडोल बाणसागर डैम, नर्मदापुरम पचमढ़ी में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि श्योपुर-कलां, ग्वालियर, दतिया, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर अमरकंटक, डिंडोरी, जबलपुर एपी, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, इंदौरएपी, धार मांडू, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, नीमच, आगर मालवा, राजगढ़, भोपाल बैरागढ़ एपी, विदिशा और गुना रात्रिकालीन में बारिश होने की संभावना है।
बिजली गिरने के आसार ज्यादा
मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पूरे प्रदेश में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। बिजली गिरने के आसार ज्यादा है। मानसून ट्रफ लाइन काफी ऊपर चली गई है। उत्तरी गुजरात में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यही सिस्टम बारिश करा रहा है। रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, धूप-छांव की स्थिति भी रहेगी।
विज्ञापन
जाने मध्य प्रदेश में अभी तक कहां कितनी हुई बारिश
मध्यप्रदेश में अभी तक हुई बारिश को देखें तो अब तक एवरेज 25 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। 9.3 इंच पानी गिर चुका है। हालांकि, यह औसत बारिश से 5% कम है जबकि अब तक 9.8 इंच पानी गिरना चाहिए था। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 12% कम और पश्चिमी हिस्से के जिलों में औसत से 1% अधिक पानी गिरा है। वहीं भोपाल, इंदौर समेत एमपी के 21 जिले ऐसे हैं, जहां एवरेज से ज्यादा बारिश हो चुकी है। रीवा संभाग में सबसे कम बारिश हुई है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश वाले 5 जिलों में सिवनी, मंडला, डिंडोरी, श्योपुर और भोपाल शामिल हैं। सबसे कम बारिश वाले 5 जिलों में रीवा, सागर, उमरिया, मंदसौर और कटनी जिले शामिल हैं।
लगातार बारिश से डैमों का जलस्तर भी बढ़ा
मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने से प्रमुख बड़े डैमों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। शनिवार को भोपाल के बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में पानी तेजी से बढ़ा। कोलांस नदी भी 1 फीट ऊपर बही। सीहोर के कोलार, भोपाल के कलियासोत, भदभदा-केरवा, शहडोल के बाणसागर, खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के बरगी, नर्मदापुरम के तवा डैम, इंदिरासागर समेत अन्य डैमों में भी जलस्तर बढ़ा है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान तक दमोह में 72, सागर में 40.8, भोपाल में 36.2, सीधी में 36,गुना में 25.6,नौगांव में 25, नरसिंहपुर में 22, शिवपुरी में 19,सिवनी में 14.6, मलाजखंड में 12, टीकमगढ़ में 11, खंडवा में 11, रतलाम में नौ, इंदौर में 4.6, खजुराहो में 2.4, रायसेन में 1.4, धार में 1.3, पचमढ़ी में 1.2,छिंदवाड़ा में 0.8, मंडला एवं बैतूल में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश का जिला वर्षा मानचित्र के अनुसार जबलपुर संभाग, रीवा संभाग, सागर संभाग के निवारी, शहडोल संभाग, इंदौर संभाग, भोपाल संभाग और नर्मदापुरम संभाग को छोड़कर सभी जिलों में आंधी, बारिश की सूचना है।