फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Heavy and light rains occurred in 18 districts of the state including Bhopal, heavy rain alert for next two da

Weathar: भोपाल समेत प्रदेश के 18 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की हुई बारिश, अगले दो दिन तक तेज बारिश का अलर्ट

Fri, 09 Aug 2024 08:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 09 Aug 2024 08:32 PM IST
सार

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 18 जिलों में शुक्रवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है।  बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
Heavy and light rains occurred in 18 districts of the state including Bhopal, heavy rain alert for next two da
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को राजधानी भोपाल समेत 18 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। मध्य प्रदेश मौसम विभाग में रीवा सीधी सिंगरौली समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में दोपहर में बारिश हुई हालांकि उसके बाद मौसम साफ रहा। शुक्रवार को सीधी में सबसे ज्यादा पौने दो इंच बारिश हुई। वहीं दमोह और बालाघाट जिले के मलाजखंड में आधा इंच बारिश हुई। रीवा खंडवा में आधा इंच के करीब पानी गिरा। भोपाल, बैतूल, इंदौर, जबलपुर, खजुराहो, मंडल, रतलाम, सागर, सतना, शिवनी और उमरिया में हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन




प्रदेश के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना चित्रकूट, मैहर, शहडोल, उमरिया बांधवगढ़ और कटनी में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।साथ ही अनूपपुर अमरकंटक, डिंडोरी, मंडला कान्हा, बालाघाट में मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर भेड़ाघाट, पन्ना, निवाड़ी ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, सागर, दमोह, विदिशा उदयगिरि, आगरमालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, रायसेन भीमबेटका   सांची, खरगोन महेश्वर, खंडवा ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, शिवपुरी कूनो, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया रतनगढ़ और नीमच के साथ-साथ बैतूल, नर्मदापुरम में हल्की बारिश शाम के समय पचमढ़ी, हरदा, भोपाल बैरागढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास, उज्जैन महाकालेश्वर, इंदौर, बड़वानी बावनगजा, धार मांडू, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर और झाबुआ में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन



अगले दो दिन तक तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि राजस्थान की ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम एक्टिव है मानसून ट्रंप लाइन भी गुजर रही है अन्य सिस्टम की एक्टिविटी के चलते प्रदेश में अगले दो दिन तेज बारिश होने का अनुमान है, लेकिन 11 से 15 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिस्से में हल्की गरज चमक और बूंदाबांदी हो सकती है। वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में सीजन की अभी तक 68% बारिश हो चुकी है। यह नॉर्मल से 3.9 इंच ज्यादा है। अब तक 21.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन जुलाई और अगस्त में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश भर में तेज बारिश हुई इस कारण बारिश का आंकड़ा 25.4 इंच तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा प्रदेश भर का मौसम
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर भोपाल, इंदौर, चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा । अधिकतम तापमान भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे। नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, सीहोर में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed