{"_id":"65c237dc4ccf71728400cd8c","slug":"harda-accident-patwari-and-singhar-formed-two-separate-investigation-committees-mla-party-s-dinner-postponed-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदा हादसा: पटवारी व सिंघार ने बनाई दो अलग अलग जांच कमेटियां, विधायक दल का रात्रि भोज स्थगित, भाजपा का तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदा हादसा: पटवारी व सिंघार ने बनाई दो अलग अलग जांच कमेटियां, विधायक दल का रात्रि भोज स्थगित, भाजपा का तंज
Tue, 06 Feb 2024 07:20 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:20 PM IST
सार
हरदा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में कई लोगों की मौत के बाद सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने हादसे की जांच के लिए दो कमेटियां बनाई हैं। इस पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में अंतर्कलह व गुटबाजी सामने आई। वहीं, हादसे को देखते हुए पार्टी ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद रात्रि भोज स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
हरदा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निर्देश पर दो जांच कमेटियां गठित की गई हैं। पीसीसी चीफ ने घटना की जांच के लिए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और रामू टेकाम को मौके पर पहुंचने और वस्तुस्थिति संबंधित रिपोर्ट पीसीसी चीफ को अवगत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी हादसे में जनधन की हानि की जांच के लिए हरदा विधायक रामकिशोर दोगने की अध्यक्षता में विधायक अभिजीत शाह की जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी तीन दिन में अपना जांच प्रतिवेदन देगी।
कांग्रेस विधायक दल ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि
वहीं, कांग्रेस ने हरदा की घटना के बाद विधायक दल की बैठक का रात्रि भोज स्थगित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि हरदा में पटाखा फैक्ट्री में भीषणतम विस्फोट की घटना दुखद है। इस घटना से प्रदेश भर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। इसके चलते पार्टी ने विधायक दल की बैठक में हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद होने वाला रात्रि भोज स्थगित कर दिया गया।
दो जांच समितियों को लेकर भाजपा ने कसा तंज
भाजपा ने कांग्रेस की तरफ से हरदा हादसे की जांच के लिए दो कमेटी गठित करने पर तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने जांच के दोनों पत्र की कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा कि कांग्रेस में अंतर्कलह व गुटबाजी का आलम देखिये। हरदा की घटना पर नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अलग-अलग जांच समितियां बनाई गईं। इस बेहद दुखद घटना पर तो कम से कम आपसी राजनीति छोड़ मानवीय संवेदनता दिखाते। उन्होंने आगे लिखा कि इस दुखद घटना पर तो कम से कम एक रह लेते। इस दुखद विषय को तो कम से कम राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाते। बेहद शर्मनाक।