Hajj 2024: मुश्किल हो रहा हाजियों का सफर, देर से आया शेड्यूल…अब कैसे कराएं रिजर्वेशन
Hajj 2024: प्रदेश के हाजियों के मुंबई इंबोर्केशन पॉइंट से रवानगी के रास्ते मुश्किल हो चले हैं। 26 तारीख से शुरू होने वाली हज फ्लाइट के लिए उन्हें 24 मई को मुंबई हज हाउस पर आमद दर्ज कराना है। लेकिन रविवार देर शाम जारी किए गए इन हज यात्रियों के व्यक्तिगत शेड्यूल के चलते अब इनके रेलवे रिजर्वेशन की बाधाएं खड़ी हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के करीब 7500 हाजियों को इस साल हज के लिए रवाना होना है। इनमें से करीब 250 हाजियों की एक फ्लाइट इंदौर से रुखसत हो चुकी है। इसके बाद करीब 365 हाजी भोपाल एयरपोर्ट से अपना सफर शुरू करेंगे। यहां से 21 और 22 मई को दो फ्लाइट जाएंगी। इसके बाद बाकी बचे हाजियों को मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट लेना है। 26 मई से शुरू होने वाले इस सफर के लिए इन्हें 24 तारीख को अपनी आमद दर्ज कराना होगी। ताकि सफर की बाकी प्रक्रिया पासपोर्ट, वीजा, मनी एक्सचेंज और अन्य कार्यवाही पूरी की जा सकें।
19 शाम जारी हुआ शेड्यूल
सेंट्रल हज कमेटी ने 26 मई से शुरू होने वाली हज फ्लाइट का व्यक्तिगत शेड्यूल जारी किया है। इस लिहाज से प्रदेश हज कमेटी ने सभी चयनित हाजियों को सूचना भेजना शुरू कर दिया है। लेकिन 24 मई को मुंबई हज हाउस में आमद दर्ज कराने के लिए हाजियों को 23 तारीख को सफर शुरू करना होगा, लेकिन छुट्टियों, शादी ब्याह और हज सीजन के एक साथ चलने के कारण अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग के हालात बने हुए हैं।
हालांकि प्रदेश हज कमेटी ने शेड्यूल जारी होने में देरी का हवाला देते हुए रेलवे से मुंबई की विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निवेदन किया है। लेकिन भोपाल या अन्य शहरों से अलग अलग तरीकों में मुंबई जाने वाले यात्रियों की निश्चित संख्या ज्ञात न होने से रेलवे से इस सुविधा के मिलने की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है।
हज हाउस पहुंचने लगे हाजी
भोपाल से रवाना होने वाली दो फ्लाइट के लिए हाजियों की हज हाउस पर आमद शुरू हो गई है। यहां हाजियों के ठहरने, खानपान, प्रशिक्षण आदि के इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के इन हाजियों को पासपोर्ट, वीजा और अन्य जरूरी दस्तावेज यहां से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गोरतलब है कि भोपाल एयरपोर्ट से 21 मई को करीब 182 और 22 मई को 183 हाजी रवाना होंगे। यह फ्लाइट सुबह 5.30 बजे रवाना होंगी। जिसके लिए हाजियों को हज हाउस से रात करीब 2 बजे बसों से रवाना कर दिया जाएगा।
