फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Haji Haroon said Is it crime to have cordial relations with Palestine Central and MP government should clarify

MP News: हाजी हारून बोले- फिलिस्तीन से मधुर संबंध रखना क्या गुनाह है? केंद्र और राज्य सरकार स्पष्ट करे

Sun, 18 Aug 2024 01:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 18 Aug 2024 01:17 PM IST
सार

जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार भारत सरकार फिलिस्तीन का समर्थन कर रही है, अगर ऐसा नहीं है और भारत में फिलीस्तीन का झंडा लगाना अपराध है तो केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार स्थिति स्पष्ट करें। ताकि, हम अपने समाज को ऐसा करने से रोक सकें। 

विज्ञापन
Haji Haroon said Is it crime to have cordial relations with Palestine Central and MP government should clarify
जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में एक युवक द्वारा फिलीस्तीन का झंडा लगाने पर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर, ये वाकई कानूनन अपराध है तो मध्य प्रदेश और भारत सरकार को इसकी स्पष्ट घोषणा करनी चाहिए, ताकि जो भ्रम की स्थिति बनी हुई है, वह समाप्त हो। जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार भारत सरकार फिलिस्तीन का समर्थन कर रही है, अगर ऐसा नहीं है और भारत में फिलीस्तीन का झंडा लगाना अपराध है तो केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार स्थिति स्पष्ट करें। ताकि, हम अपने समाज को स्पष्ट रूप से संदेश देकर इस प्रकार के कृत्य करने से रोक सकें। 
विज्ञापन


हाजी हारून ने कहा कि फिलीस्तीन को लेकर भारत सरकार की नीति महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू से लेकर आज तक समर्थन में रही है। फिलीस्तीन से हमेशा भारत के अच्छे संबंध रहे हैं, वह एक मित्र देश रहा है। इस समय पूरे विश्व में कई बड़े-बड़े देश और उनके नागरिक फिलीस्तीन का समर्थन कर रहे हैं। पूरे विश्व में इस समय फिलीस्तीन के समर्थन में जुलूस, रैलियों का आयोजन हो रहा है। भारत में भी करोड़ों भारतीय फिलीस्तीन के समर्थन में हैं। हाजी हारून ने कहा कि अगर, फिलीस्तीन का झंडा लगाना अपराध की श्रेणी में नहीं आता है तो शासन को पुलिस को आदेश करना चाहिए कि उक्त युवक पर किया गया केस वापस लेकर उसे रिहा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed