फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Guest teachers will get a chance to choose the school of their choice, application date extended, 70 thousand

Bhopal:अतिथि शिक्षकों को पसंद की स्कूल चुनने का मिलेगा मौका, आवेदन की बढ़ी तारीख, 70 हजार पदों पर होगी नियुक्ति

Mon, 12 Aug 2024 07:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 12 Aug 2024 07:26 PM IST
सार

अतिथि शिक्षकों को पहली बार सरकार पसंदीदा स्कूल च्वॉइस करने की भी सुविधा देने जा रही है। 70 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जानी है।आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त निर्धारित की थी जिसे अब बढाकर 20 अगस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Guest teachers will get a chance to choose the school of their choice, application date extended, 70 thousand
डीपीआई भोपाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। जब से सरकार ने अतीत शिक्षकों की भर्ती के लिए पोर्टल खोला था तभी से सर्वर डाउन होने की शिकायत आ रही थी। इसे देखते हुए भर्ती की तारीख बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों को पहली बार सरकार पसंदीदा स्कूल च्वॉइस करने की भी सुविधा देने जा रही है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खाली पड़े 70 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जानी है। जिसको लेकर पहले विभाग ने आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त निर्धारित की थी। जिसे अब बढाकर 20 अगस्त  कर दिया गया है। जिसको लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


अब समय से मिलेगा अतीत शिक्षकों को मानदेय 
अब हर माह में 7 तारीख को अतिथि शिक्षकों को मानदेय मिलेगा। प्रदेश के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों को रखने के लिए रिक्त पदों को जीएफएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। बता दें कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की 70 हजार पद खाली है। स्कूल में शिक्षक के लिए तीनों वर्ग के शिक्षकों की रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक काम करेंगे। पसंदीदा स्कूल में सेवा देने के लिए च्वॉइस की सुविधा भी सरकार देगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर स्कूल विकल्प का चयन होगा। 
विज्ञापन


इन अतिथि शिक्षकों को दी जाएगी प्राथमिकता
डीपीआई ने निर्देशित किया है कि पिछले सत्र 2023-24 में स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पहले ज्वाइनिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद शेष रिक्त पदों पर स्कोर कार्ड के आधार पर मेरिट क्रम में स्कूल विकल्प चयन के बाद नए अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। इनके मानदेय का भुगतान हर महीने के सात तारीख को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed