{"_id":"63bec7185424fb4d7603ce7f","slug":"governor-mangubhai-patel-advice-to-cancer-victims-take-nutritious-food-regularly-along-with-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कैंसर पीड़ितों को राज्यपाल की सलाह, दवाइयों के साथ पोषक आहार का नियमित सेवन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कैंसर पीड़ितों को राज्यपाल की सलाह, दवाइयों के साथ पोषक आहार का नियमित सेवन जरूरी
Wed, 11 Jan 2023 07:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 11 Jan 2023 07:56 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि कैंसर से लड़ाई में पीड़ित अकेले नहीं हैं। हम उनके साथ हैं। वे जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
राज्यपाल मंगुभाई पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को कहा कि कैंसरग्रस्त रोगियों को यह एहसास दिलाएं कि भले ही बीमारी से वे अकेले लड़ रहे हैं। मानसिक तौर पर उनके साथ हम भी खड़े हैं। कैंसर पीड़ित दवाइयों के नियमित सेवन के साथ ही पोषक आहार का भी नियमित सेवन करें। पटेल बुधवार को जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
राज्यपाल पटेल ने कहा कि एडवांस चिकित्सा पद्धति द्वारा सामान्यतः कैंसर का इलाज संभव है लेकिन हम असाध्य कैंसर से पीड़ित को असहाय महसूस न होने दें। अक्सर देखा गया है कि बीमारी के इलाज के लिए लोग दवाई खाते हैं लेकिन आहार में बदलाव नहीं करते हैं। इस कारण शरीर और भी तेज़ी से कमज़ोर होता है। पोषक आहार और नियमित रूप से व्यायाम से इस ख़तरनाक बीमारी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
राज्यपाल पटेल ने कहा कि कई साल पहले समाज के उत्थान एवं मानव सेवा का भाव मन में रखकर जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के रूप में यह बीज बोया गया था। अस्पताल न सिर्फ कैंसर के उपचार बल्कि उसकी रोकथाम के लिए भी अग्रसर है। कैंसर से बचाव और रोकथाम के बारे में जागरूकता के लिए स्वास्थ्य संगठन के साथ ही गैर-सरकारी संगठनों एवं आमजन को आगे आना होगा।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि अस्पताल में रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी और शल्य चिकित्सा से नवीनतम एवं श्रेष्ठ उपकरणों द्वारा कैंसर का उपचार किया जाता है। स्तन, गर्भाशय और फेफड़े के कैंसर का विशेष विधि द्वारा ऑपरेशन कर मरीजों को कैंसर मुक्त बनाने में अस्पताल का योगदान सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के संकल्प को सिद्ध करने के लिए किए जा रहे राज्य सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। कार्यक्रम में भोपाल के आयुक्त मालसिंह भयड़िया, भोपाल नगर निगम के आयुक्त केवीएस चौधरी एवं जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल की प्रबंध निदेशक दिव्या पाराशर उपस्थित थे।
