फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Garba happened at Bhopal airport, video went viral

Bhopal Airport: फ्लाइट लेट हुई तो इंडिगो एयर के स्टाफ ने यात्रियों के लिए खेला गरबा, राजाभोज एयरपोर्ट का मामला

Mon, 03 Oct 2022 09:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 09:26 PM IST
सार

इंडिगो एयर की 6E,7569 अहमदाबाद फ्लाइट कुछ कारणों से लेट हो रही थी। यात्रियों को इसके लिए इंतजार करना होता। उनके मनोरंजन के लिए इंडिगो एयर स्टाफ ने एक प्रयोग किया। एयरपोर्ट टर्मिनल के बोर्डिंग गेट पर सुरक्षाकर्मियों, यात्रियों को लेकर गरबा करने लगे। 

विज्ञापन
Garba happened at Bhopal airport, video went viral
भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर गरबे का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां टर्मिनल के भीतर पहली बार स्टाफ ने यात्रियों के मनोरंजन के लिए गरबा नृत्य किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि इंडिगो एयर की 6E,7569 अहमदाबाद फ्लाइट कुछ कारणों से लेट हो रही थी। आमतौर यह फ्लाइट शाम 6.45 बजे रायपुर से आकर भोपाल से अहदाबाद रवाना होती है। सोमवार को यह उड़ान निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से रवाना होने वाली थी। यात्रियों को इसके लिए इंतजार करना होता। उनके मनोरंजन के लिए इंडिगो एयर स्टाफ ने एक प्रयोग किया। एयरपोर्ट टर्मिनल के बोर्डिंग गेट पर सुरक्षाकर्मियों, यात्रियों को लेकर गरबा करने लगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि गरबे की योजना अचानक बनी थी। इंतजार के दौरान एक यात्री ने गरबा गीत बजाया तो माहौल बनने लगा। पहले स्टाफ ने शुरुआत की फिर यात्री, सुरक्षाकर्मी भी शामिल हो गए। सीआइएसएफ की महिला कर्मचारी भी झूम उठीं। इसका कई लोग वीडियो बनात रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले चार लोग गरबे की धुन पर थिरक रहे हैं, फिर अन्य यात्री भी शामिल हो जाते हैं। इधर इस मामले में ये बात भी उठने लगी कि क्या ये प्रोटोकॉल का उल्लंघन है, इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed