फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Flood relief operation continues in Madhya Pradesh: So far 3,628 people and 94 cattle have been rescued, relie

मध्यप्रदेश में बाढ़ राहत अभियान जारी: अब तक 3,628 लोग और 94 मवेशियों का रेस्क्यू, 28.49 करोड़ की राहत राशि वित

Sat, 02 Aug 2025 06:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Aug 2025 06:52 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण सरकार ने राहत और बचाव कार्य जारी हैं। अब तक 3,628 लोगों और 94 मवेशियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद समीक्षा कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Flood relief operation continues in Madhya Pradesh: So far 3,628 people and 94 cattle have been rescued, relie
कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं हालात की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंत्री विजयवर्गीय ने बयान जारी बताया कि प्रदेश में अब तक औसतन 703.33 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक है। तेज बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जहां एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमें सक्रिय रूप से राहत कार्य कर रही हैं। एनडीआरएफ की 5 टीमें भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, धार और अशोकनगर में तैनात हैं। एसडीईआरएफ ने 1 जून से 30 जुलाई के बीच 432 रेस्क्यू ऑपरेशन में 3,628 नागरिकों और 94 मवेशियों को सुरक्षित निकाला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम आज सीहोर में करेंगे चार औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन, 1,440 करोड़ का होगा निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 259 संवेदनशील क्षेत्रों में डिजास्टर रिस्पॉन्स सेंटर स्थापित किए गए हैं और 111 क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात हैं। 11 जिलों में 3,300 ‘आपदा मित्र’ वॉलंटियर्स को प्राथमिक सहायता के लिए प्रशिक्षित किया गया है। राज्य स्तर पर 80,375 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को भी राहत कार्यों के लिए तैयार किया गया है। राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के जरिए SACHET पोर्टल से अब तक 75 रेड अलर्ट जारी किए गए हैं। डिजास्टर वॉर्निंग एंड रिस्पॉन्स सिस्टम के माध्यम से वर्षा, बाढ़ और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 जुलाई को भोपाल स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आपदा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें-  MP News:   उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो की स्थापना को भारत सरकार की मंजूरी,  सीएम ने जताया आभार

प्रदेश में 53 राहत शिविरों में फिलहाल 3,065 लोगों को सुरक्षित आश्रय दिया गया है। अब तक 28.49 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। 1,632 पशु हानि, 128 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त और 2,333 मकानों को आंशिक नुकसान की सूचना है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, खाद्य सामग्री और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। केंद्र सरकार से भी आवश्यक सहायता प्राप्त हो रही है, जबकि जरूरत पड़ने पर सेना की मदद भी ली जा रही है। आरआरडीए की 254 सड़कें व पुल प्रभावित हुए, जिनमें से 212 को अस्थायी रूप से दुरुस्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  MP News: श्रीराम संग्रहालय के लिए 5 करोड़ की घोषणा, सीएम बोले-तुलसीदास रहेंगे जन-जन के हृदय में


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed