फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Female school teacher hanged herself in Bhopal, suicide note going viral

MP News: महिला टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले पति के फोटो पर लिखा 'मैं बेवफा नहीं हूं', मंगल मेरी जान ले गया

Fri, 15 Jul 2022 09:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 09:18 AM IST
सार

शिक्षिका की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं जबकि सुसराल पक्ष का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस महिला की पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Female school teacher hanged herself in Bhopal, suicide note going viral
सुसाइड के पहले महिला ने हाथ में नोट लिखा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल में रहने वाली एक स्कूल शिक्षिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने मरने से पहले पति की फोटो और अपनी हथेली पर एक नोट लिखा जो कि काफी वायरल हो रहा है। महिला ने अपने पति की फोटो पर लिखा कि मैं बेवफा नहीं हूं, जबकि अपनी हथेली पर लिखा कि सॉरी मम्मी, पापा, भैया में अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हूं। मेरा मंगल मेरी जान ले गया। शिक्षिका की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं जबकि सुसराल पक्ष का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस महिला की पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


मृतक महिला का नाम इंदू साहू (37) था। महिला रायसेन जिले की रहने वाली थी, करीब तीन साल पहले उसकी शादी भोपाल के छोला के रहने वाले सुभाष साहू से हुई थी। इंदू सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर काम करती थी, जबकि उसका पति संगीत टीचर है। गुरुवार सुबह महिला के ससुराल वालों ने पुलिस को महिला के सुसाइड करने की जानकारी दी, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला का शव फांसी के फंदे से उतार लिया। दोपहर को महिला इंदू के परिवार वाले रायसेन से उसके ससुराल भोपाल पहुंचे। 
विज्ञापन


महिला की मौत पर उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला इंदू के भाई का आरोप है कि जिस कमरे में बहन ने फांसी लगाई है, उसी करने के बाहर उसका ससुर पास बैठा था, उसे घटना की जानकारी कैसे नहीं हुई। जबकि मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी के चरित्र पर शक करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने दामाद पर लगाए अवैध संबंध के आरोप
महिला इंदू के पिता मदन साहू का कहना है कि मौत से पहले बेटी का सुबह फोन आया था। उसने सब कुछ अच्छा बताया था। दामाद के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह बेटी के चरित्र पर शंका करते हुए उसे ब्लैकमेल करता था। दो दिन पहले ही बेटी ने बताया था कि पति मायके नहीं आने दे रहा। वह कभी भी बेटी को लेकर घर नहीं आया। उसे नहीं रखना था, तो छोड़ देता। लड़की के हाथ में जो लिखा है, यह उसके ससुराल वालों ने लिखा है, उसके गले में चोट के निशान हैं उसके साथ मारपीट की गई है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
मृतका के पिता मदन साहू गैरतगंज में व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले बेटी की शादी काफी धूमधाम से की थी। दहेज में 16 तोला सोना दिया था, लेकिन इन सब के बाद भी दामाद बेटी को ब्लैकमेल किया करता था। दामाद ने बेटी के नाम का सुसाइड नोट लिखकर रखा था और कहा था कि तुम्हारा नाम लिखकर जान दे दूंगा।


मायके वालों से बात नहीं करने देता था पति
इंदू के भाई प्रदीप ने ससुराल वालों पर फोन पर बात नहीं कराने के आरोप लगाए हैं। भाई का कहना है कि पति सुभाष उसका इलाज नहीं कराता था। मायके वालों से बात न हो सके इसलिए सभी नंबर ब्लैकलिस्ट कर के रखे थे। शव के पीएम के दौरान मृतका के भाई और पति के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई, जिसके बाद उसका पति अस्पताल के शवगृह से भाग गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed