फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Election: PCC Chief Jitu Patwari reached Vidisha, took a dig at BJP rule

Election: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले- विदिशा के लोगों की यही समस्या- ऊपर किला, नीचे जिला; हमें कुछ नहीं मिला

Fri, 12 Apr 2024 07:32 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 07:32 PM IST
सार

रायसेन पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जनता से कहा कि आपके वोट का उद्देश्य केवल विकास होना चाहिए। शिवराजसिंह जी यहां से 32 साल तक प्रतिनिधि रहे, लेकिन इस क्षेत्र को कुछ नहीं मिला। यहां एक कहावत है ऊपर किला, नीचे जिला हमें कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन
Election: PCC Chief Jitu Patwari reached Vidisha, took a dig at BJP rule
रायसेन में संबोधित करते पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विदिशा लोकसभा क्षेत्र के रायसेन में प्रताप भानु शर्मा की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान पटवारी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि भाजपा के कई नेता भाजपा में गए कांग्रेसियों को विभीषण, सूखा कचरा और पके बेर कहकर अपमानित कर रहे हैं, परंतु मेरी भावना किसी के लिए अपमानसूचक नहीं है। मेरी विचारधारा स्पष्ट है कि जब तक मैं अध्यक्ष हूं इनमें से पार्टी छोड़कर जाने वाले एक भी व्यक्ति को वापस पार्टी में नहीं लूंगा। हमारे असली कार्यकर्ता बूथ पर लड़ने वाले हैं, न कि क्रेशर और रेत के व्यवसाय के कारण सरकार के दबाव में हैं। विदिशा लोकसभा से हमारे प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा का मैं बड़ा सम्मान करता हूं। बचपन से मैंने इन्हें जमीन पर काम करते हुए देखा है। उस समय मैं बूथ पर काम करता था, फिर मैं बूथ अध्यक्ष बना, वार्ड अध्यक्ष बना, जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना, प्रदेश में युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना और अब प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुझे राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी है। इसलिए मैं आप सभी का दर्द समझता हूं। 
विज्ञापन


पटवारी ने जनता से कहा कि आपके वोट का उद्देश्य केवल विकास होना चाहिए। शिवराजसिंह जी यहां से 32 साल तक प्रतिनिधि रहे, लेकिन इस क्षेत्र को कुछ नहीं मिला। यहां एक कहावत है ऊपर किला, नीचे जिला हमें कुछ नहीं मिला। आज इस बात को समझने की आवश्यकता है कि भाजपा के नेताओं के बच्चों के पास अच्छा खासा रोजगार है, परंतु आपके बच्चों के पास रोजगार नहीं है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को प्रतिमाह 8500 रुपये देगी, जबकि भाजपा ने वादा करके भी महिलाओं को 3000 रुपये नहीं दिए। कभी कहते थे, बहुत हुई महंगाई की मार पर अब मौन साध कर बैठे हैं। वोट देने से पहले यह जरूर सोचना कि अगर अपने बच्चों का भविष्य एवं लोकतंत्र बचाना है तो कांग्रेस पार्टी को जिताना है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं भी भी संबोधित किया। इस अवसर पर अभा कांग्रेस के सचिव मप्र सह प्रभारी सीपी मित्तल, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल सहित विदिशा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, स्थानीय कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed