{"_id":"69be0fc049893ba9ab0cc75c","slug":"eid-ul-fitr-festivities-in-bhopal-crowds-throng-eidgahs-and-mosques-thousands-offer-prayers-while-brotherho-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में ईद पर दो तस्वीरें: नमाज में उमड़ा जनसैलाब, शिया समुदाय का विरोध, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में ईद पर दो तस्वीरें: नमाज में उमड़ा जनसैलाब, शिया समुदाय का विरोध, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
Sat, 21 Mar 2026 09:01 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:01 AM IST
सार
भोपाल में ईद-उल-फितर पर नमाज के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी और कई जगह सड़कों तक नमाज अदा की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच त्योहार शांतिपूर्ण रहा, वहीं शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ विरोध जताया। दूसरी ओर नेताओं ने ईदगाह पहुंचकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
विज्ञापन
नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में ईद-उल-फितर इस बार उत्साह, आस्था और विरोध-तीनों के साथ मनाई गई। एक ओर ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर भाईचारे का संदेश दिया, वहीं शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारे लगाए।
सुबह से नमाज, हजारों की भीड़, सड़कों तक पहुंचे लोग
रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार सुबह 7:30 बजे ईदगाह से नमाज का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद जामा मस्जिद (7:45), ताज-उल मसाजिद (8:00) और मोती मस्जिद (8:15) में नमाज अदा की गई। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि कई जगह मस्जिदों में जगह कम पड़ गई और लोगों को सड़कों पर नमाज पढ़नी पड़ी। पूरे शहर में हजारों नमाजियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
शिया समुदाय का विरोध, काली पट्टी बांधकर नमाज
ईद के मौके पर शिया समुदाय ने विरोध का अलग तरीका अपनाया। लोग काली पट्टी बांधकर नमाज के लिए पहुंचे और कई ने पुराने कपड़े पहनकर इबादत की। नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए गए। साथ ही ईरान की जीत के लिए दुआएं की गईं। नमाज के दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरें भी नजर आईं। शिया समुदाय के लोगों का कहना था कि इजराइल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की शहादत हुई है, इसलिए इसे गम का समय मानते हुए नए कपड़े नहीं पहने गए और न ही कोई खास पकवान या मिठाई बनाई गई।
यह भी पढ़ें-सीएम यादव बोले- मातृभूमि की रक्षा की लिए रानी अवंतीबाई का बलिदान सदियों तक रहेगा अविस्मरणीय
फित्रा अदा करने की अपील, दो जमात में नमाज
मसाजिद कमेटी ने नमाज से पहले फित्रा अदा करने की अपील की। गेहूं के हिसाब से करीब 70 रुपए प्रति व्यक्ति और चांदी के अनुसार अधिकतम 1650 रुपए तक फित्रा तय किया गया। अशोका गार्डन स्थित सकलैनी जामा मस्जिद में दो जमात में नमाज हुई, जिससे भीड़ को संभालने में मदद मिली। ईद से पहले पुराने भोपाल के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल रही। कपड़े, मिठाई और सेवइयों की दुकानों पर देर रात तक भीड़ उमड़ी।
यह भी पढ़ें-एमपी में बारिश का दौर जारी, पूर्वी क्षेत्र के 14 जिलों में आज भी अलर्ट, तापमान मे आई गिरावट
कांग्रेस नेताओं ने दी मुबारकबाद, दिया सौहार्द का संदेश
जीतू पटवारी ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा करने आए लोगों को गले लगाकर मुबारकबाद दी। उन्होंने प्रदेश और देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना की। इसके बाद वे विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील के निवास पर भी पहुंचे। इस दौरान फूल सिंह बरैया, पी.सी. शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।
कड़ी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन लागू
ईद के मौके पर शहरभर में पुलिस बल तैनात रहा। ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भीड़ को देखते हुए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया।