फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Dilip Ahirwar says former Chief Minister had adopted who knows whom that is why he got this result

MP Politics: मंत्री अहिरवार बोले- पूर्व मुख्यमंत्री ने न जाने किस-किस को गोद लिया था, इसलिए उनका यह परिणाम हुआ

Fri, 05 Jan 2024 04:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 04:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मंत्री दिलीप अहिरवार के एक वायरल वीडियो पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने एक दूसरे पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Dilip Ahirwar says former Chief Minister had adopted who knows whom that is why he got this result
मंत्री दिलीप अहिरवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अपने एक वीडियो के चलते विवादों में आ गए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिस पर कांग्रेस और भाजपा दोनों आमने-सामने हो गए हैं।

विज्ञापन


वीडियो में मंत्री अहिरवार एक सवाल के जवाब में कहते नजर आ रहे हैं कि वर्तमान मुख्यमंत्री को देखो, पूर्व मुख्यमंत्री ने तो न जाने किस-किस को गोद लिया था। इसलिए उनका यह परिणाम है। वे सिर्फ गोद लेते थे, करते कुछ नहीं थे। अहिरवार के इस वीडियो में वे किसी का नाम नहीं ले रहे हैं। लेकिन कांग्रेस जहां इस वीडियो में दिए गए बयान को पूर्व सीएम शिवराज से जोड़ रही है तो भाजपा पूर्व सीएम कमलनाथ से जोड़ रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के पीयूष बबेले ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश भाजपा में गुटबाजी इस स्तर पर उतर आई है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मंत्री दिलीप अहिरवार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कह रहे हैं। अपने वरिष्ठों का अपमान भाजपा की संस्कृति है। कह रहे हैं कि शिवराज ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि कमलनाथ जी गए तो पटवारी जी के करीब आने के लिए 'नाथ' की 'नाकामियों' का ढिंढोरा पीटने में कसर नहीं छोड़ रहे, वाह बबेले जी। मंत्री दिलीप अहिरवार जी ने तो जो कहा वह कमलनाथ जी के लिए कहा।


पूरा प्रदेश जानता है कि कमलनाथ जी तो चुनाव में अपने रटे रटाए भाषणों में हर विधानसभा को गोद लेने का प्रपंच रच रहे थे। उसी प्रपंच के आवरण को मंत्री दिलीप अहिरवार जी ने हटाया है। लेकिन आपने तो बड़ी चतुराई से उसका ढिंढोरा भी पीट दिया। बबेले जी कम से कम कमलनाथ जी को तो बख्श देते। बता दें, छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा से पहली बार विधायक बने दिलीप अहिरवार को डाॅ. मोहन मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। इस पूरे मामले में अब मंत्री दिलीप अहिरवार की सफाई सामने आई है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ पर पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed