फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijaya Singh Raises Questions On BJP Strategy, Asks Does'not Modi Believe Local Leadership

MP Politics: दिग्विजय सिंह का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले- मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं

Tue, 08 Aug 2023 01:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 08 Aug 2023 01:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। 
 

विज्ञापन
Digvijaya Singh Raises Questions On BJP Strategy, Asks Does'not Modi Believe Local Leadership
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने न तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लिया और न ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का। फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी को मध्य प्रदेश के स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय नेताओं को जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चुनाव सह-प्रभारी बनाया है। इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'मध्य प्रदेश में भाजपा के कितने अंग और रंग हैं आप भी पहचानिए। 1. नाराज़ भाजपा, 2. महाराज भाजपा, 3. शिवराज भाजपा, और, 4. शाह भाजपा ( यह नया ग्रुप है)। दिल्ली से उपरोक्त तीन भाजपा को संतुलित, समायोजित और नियंत्रित करने के लिए बनाए गए शाह भाजपा में दो नए मेंबर हैं- भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव। क्या मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं?
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed