फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijaya Singh Claims The Population of Muslims in India is Decreasing While Hindus are Increasing

MP Politics: दिग्विजय का नया दावा- हिंदुओं के मुकाबले घट रही है मुसलमानों की संख्या, मैं साबित कर सकता हूं

Thu, 13 Apr 2023 04:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 13 Apr 2023 04:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि भाजपा-संघ वाले प्रचार करते हैं कि मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है। यह झूठ है। मैं साबित कर सकता हूं कि हिंदुओं के मुकाबले मुसलमानों की संख्या तेजी से घट रही है। 
 

विज्ञापन
Digvijaya Singh Claims The Population of Muslims in India is Decreasing While Hindus are Increasing
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ का जो प्रचार है कि मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है, वह झूठ, गलत और अप्रमाणित है। मैं यह साबित कर सकता हूं कि हिंदुओं के मुकाबले मुसलमानों की संख्या तेजी से घट रही है। आरएसएस और उसके संगठन झूठा प्रचार करते हैं। यह सरासर झूठ है।  

विज्ञापन


सागर में पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने की भरपूर कोशिश की। उन्हें फिलहाल मध्यप्रदेश की उन 70 सीटों पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है, जहां पार्टी लंबे समय से नहीं जीती है। वह पिछले तीन दिन सागर में बैठकें ले रहे हैं। गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान जातिगत जनगणना पर उनकी राय मांगी गई तो वे भाजपा और संघ पर टूट पड़े। उन्होंने कहा कि 2011 के बाद तो जनगणना ही नहीं है। पता होना चाहिए कि प्रदेश में ओबीसी कितने हैं। यह केंद्र का फैसला है और उसे जल्द से जल्द जनगणना करनी चाहिए। 2021 की जनगणना शुरू भी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


शिवराज पर बरसे दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना के जरिये महिलाओं के साथ धोखा कर रहे हैं। पिछले 20 साल में 15 महीने छोड़ दो तो भाजपा की सरकार रही है। 5, 10, 15 साल में जो घोषणापत्र किए, उन्हें उठाकर देख लीजिए। कोई वादा पूरा नहीं किया। जब चुनाव निकट आ गया तो नए-नए नारे, योजनाएं ला रहे हैं। लाड़ली बहना का साढ़े 18 साल तो ख्याल आया नहीं। बेरोजगारों को भत्ता यह ख्याल तो आया नहीं। कांग्रेस के कार्यकाल में 2003 में बेरोजगारों को भत्ता मिल रहा था। वह बंद कर दिया। घोषणा करना, लच्छेदार भाषण देना, नाटक-नौटंकी करना यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्रेडमार्क हो गया है। धीरे-धीरे लोगों का भरोसा अब उठने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्रुव सक्सेना और बलराम सिंह के जरिये उठाए सवाल
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की ही एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड ने भाजपा के आईटी सेल के ध्रुव सक्सेना और बजरंग दल सतना के बलराम सिंह को जासूसी के लिए पकड़ा था। 20 लोगों का ग्रुप था जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करते थे। उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा नहीं चला। हाईकोर्ट से जमानत मिली तो विरोध भी नहीं किया। अपील तक नहीं की। कैसे होने दी आपने इन लोगों की जमानत? भाजपा के लोग पुलिस अधिकारियों को पीट रहे हैं और कुछ नहीं होता। अरुणोदय चौबे ने प्रदर्शन किया तो उनके खिलाफ मुकदमा हो गया। गढ़ाकोटा में हत्या का आरोपी जमानत पर बाहर घूम रहा है। कांग्रेस की मीटिंग में आने से रोकने के लिए धमका रहा है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। 


सिंधिया के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ा
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर जाने से पार्टी पर क्या असर पड़ा, इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ग्वालियर-मुरैना में क्या हो रहा है, यह पता लगा लीजिए। सिंधिया के जाने से कांग्रेस पार्टी में शांति आई है। मतभेद भाजपा में चले गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव परिणामों में इसकी झलक सबने देखी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed