फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijay Singh's question on CM's announcement - Ram-Krishna is fine, but shouldn't other religions be taught?

MP News: CM की घोषणा पर दिग्विजय सिंह का सवाल- राम-कृष्ण ठीक, पर क्या दूसरे धर्म के बारे में नहीं पढ़ाना चाहिए

Fri, 21 Jun 2024 10:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 10:33 PM IST
सार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान राम और कृष्णा हमारे आदर्श हैं, उनके बारे में पढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन दूसरे धर्म के धर्म गुरुओं के बारे में भी पढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
Digvijay Singh's question on CM's announcement - Ram-Krishna is fine, but shouldn't other religions be taught?
दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऐलान किया है कि उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में राम और कृष्ण के पाठ पढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा की गई घोषणा के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान राम और कृष्णा हमारे आदर्श हैं, उनके बारे में पढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन दूसरे धर्म के धर्म गुरुओं के बारे में भी पढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन


सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह की थी घोषणा
गौरतलब है कि शुक्रवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर हुए कार्यक्रम में सीएम ने शिरकत की थी। उसके बाद सीएम मोहन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रामपथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन दो परियोजनाओं को राज्य सरकार ने अपने हाथ में लिया है। भगवान राम और कृष्ण राज्य में जिन-जिन स्थानों पर गए हैं, उन स्थानों को राज्य सरकार ने तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह बोले- क्या गुरु नानक को नहीं पढ़ाना चाहिए?
मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण हमारे आदर्श हैं। भगवान राम और कृष्ण के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए, जिससे हमारे समाज को सीखने को मिले। राम और कृष्ण के अलावा दूसरे धर्म के धर्म गुरुओं के बारे में भी पढ़ाना चाहिए। लेकिन सवाल यह भी है कि क्या गुरु नानक को नहीं पढ़ना चाहिए? क्या जीजस को नहीं पढ़ाना चाहिए और क्या मोहम्मद साहब के बारे में नहीं पढ़ाना चाहिए? उन्होंने कहा कि मेरा तो ऐसा मानना है कि सभी धर्म के धर्म गुरुओं के विचारों को पढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed