MP Weather News: अगले दो दिन छाया रहेगा घना कोहरा, दिन के तापमान में आ सकती है गिरावट, जानें मौसम का हाल
Madhya Pradesh Weather Today: मध्यप्रदेश में 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। जिसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन और मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।
विस्तार
सूबे में अगले दो दिन और मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी शुरू हो जाएगी। जिसके बाद दिन में बादल रहेंगे। हालांकि, मौसम साफ होने से दिन में गर्मी का थोड़ा सा असर बढ़ा है। बता दें कि शनिवार को 21 शहरों में धूप निकली थी। जिसके बाद भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के करीब 13 शहरों में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया था। वहीं, बात करें ग्वालियर, रीवा और दतिया की तो यहां रातें सबसे ठंडी थी।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव
वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। जिसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, रात का तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का अनुमान है। हालांकि, सिस्टम के गुजरने के बाद रात के तापमान में गिरावट होगी।
