{"_id":"68a318e9737ae914fe09d251","slug":"criminal-from-narmadapuram-came-to-gamble-arrested-along-with-gang-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नर्मदापुरम के बदमाश जुआ खेलने आया, गिरोह समेत गिरफ्तार, लाखों की रकम और अवैध शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नर्मदापुरम के बदमाश जुआ खेलने आया, गिरोह समेत गिरफ्तार, लाखों की रकम और अवैध शराब जब्त
Mon, 18 Aug 2025 05:50 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:50 PM IST
सार
टीला जमालपुरा पुलिस ने भोपाल में कुख्यात जुआरी एजाज उर्फ वकील के फड़ पर छापा मारा। इस दौरान आठ जुआरी गिरफ्तार हुए, जबकि एजाज फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पौने दो लाख रुपए नकद, ताश के पत्ते और स्कार्पियो में 300 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के टीला जमालपुरा पुलिस ने बीती रात तीन बजे एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात जुआरी एजाज उर्फ वकील के फड़ पर छापा मारा। इस दौरान आठ जुआरी गिरफ्तार हुए, जबकि एजाज मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पौने दो लाख रुपए नगद, ताश के पत्ते और खड़ी स्कार्पियो में करीब 300 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की।
पुलिस के अनुसार, नर्मदापुरम का कुख्यात अपराधी मनीष नांदेड़ अपने गिरोह के सात सदस्यों के साथ भोपाल जुआ खेलने आया था। आरोपियों के करीबी मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने के बाद टीला जमालपुरा पुलिस ने हरि मजार इलाके में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा।
विज्ञापन
टीआई डीपी सिंह ने बताया कि जुआ का संचालन एजाज अली करता है, जिसने नांदेड़ और उसके साथियों को बाबई और नर्मदापुरम से बुलाया था। गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि एजाज की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन जारी रहेगा तेज बारिश का दौर