फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress taunts BJP's Rakshabandhan celebration, where do the leaders wearing Rakhi disappear at the time of a

Mp: बीजेपी के रक्षाबंधन उत्सव पर कांग्रेस का तंज, महिला अत्याचार के समय कहां गायब हो जाते हैं राखी वाले नेता

Fri, 23 Aug 2024 08:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 23 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में इन दिनों मुख्यमंत्री से लेकर बीजेपी के मंत्री और विधायक रक्षाबंधन का आयोजन कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता संगीता शर्मा ने ने तंज करते हुए कहा है कि महिला अत्याचार के समय राखी वाले बीजेपी नेता कहां गायब हो जाते हैं। 
 

विज्ञापन
Congress taunts BJP's Rakshabandhan celebration, where do the leaders wearing Rakhi disappear at the time of a
कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इन दिनों मुख्यमंत्री से लेकर बीजेपी के मंत्री और विधायक रक्षाबंधन का आयोजन कर रहे हैं। अलग-अलग जगह बहनों से राखी बंधवा रहे हैं। भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा हजारों की संख्या में बहनों से रखी बंधवा रहे हैं। वही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी कई जगह रक्षाबंधन का आयोजन में शामिल होकर बहनों से राखी बंधवाई है। भाजपा नेताओं के रक्षाबंधन महोत्सव को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य भाजपा नेताओं और मंत्रियों द्वारा रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित कर राखी बंधवाने का स्वांग रचने पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि सार्वजनिक स्थानों में राखी बंधवाने का रिकॉर्ड बनाने का दावा करने वाले भाजपा नेता मध्यप्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचार के समय कहां गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के अपराध मामले में मध्यप्रदेश पहले पायदान पर
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर दूसरे मंत्री और अन्य नेता बहनों से राखी बंधवाने का ढोंग रचते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार की संस्था एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध के मामले में मध्यप्रदेश पहले पायदान पर है। सुश्री शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। मध्यप्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में एक महिला पटवारी को उसके दफ्तर में सार्वजनिक रूप से धमकाने और जबलपुर के सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना का जिक्र करते हुए संगीता शर्मा ने कहा कि आए दिन राजधानी में महिलाओं पर हमले हो रहे हैं। महिलाओं और बेटियों के साथ छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं तो अब आम हो गई हैं। सुश्री शर्मा ने कहा कि जब राजधानी भोपाल की स्थिति इतनी बदतर है तो मध्यप्रदेश के दूसरे जिलों में महिला अत्याचार का अंदाजा लगाया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के दो महानगर भोपाल और इंदौर में कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए लागू की गई पुलिस कमिश्नर प्रणाली पूरी तरह फेल हो गई है। इन शहरों में अपराध रुकने की जगह बढ़ते जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के नाम पर सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का असली चेहरा पहचाने महिलाएं
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को भाजपा सरकार और उसके नेताओं का असली चेहरा पहचानने की जरूरत है। शर्मा ने कहा कि भाजपा योजनाओं और आयोजनों के जरिए सिर्फ महिलाओं के साथ धोखा कर रहे हैं पर पूरे प्रदेश में उन्हें कहीं भी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।  कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि जिस भाजपा के 54 सांसद और विधायक हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर महिला अपराध का सामना कर रहे हो उस दल से महिलाओं को सुरक्षित रखने की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीना ठोक कर कहा था कि हमारी सरकार में कोई दागी नहीं रहेगा फिर यह गंभीर महिला अपराधी 54 सांसद, विधायक क्या भाजपा और मोदी सरकार की शोभा बढ़ा रहे हैं। अब कहां गया मोदी जी का वह संकल्प?  संगीता शर्मा ने प्रदेश की महिलाओं को सचेत करते हुए आगाह किया है कि अपने आंखों से भाजपा और उसके नेताओं की कारगुजारियां देखने और जानने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed