फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress leader Digvijay Singh condemned the arrest of Sonam Wangchuk

MP News: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, कहा- उनके साथ हो रहा अनुचित व्यवहार निंदनीय

Tue, 30 Sep 2025 01:39 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 01:39 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। दिग्विजय सिंह ने वांगचुक को शिक्षाविद, पर्यावरणविद और गांधीवादी बताते हुए उनके साथ किए गए व्यवहार की निंदा की।

विज्ञापन
Congress leader Digvijay Singh condemned the arrest of Sonam Wangchuk
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा, "मैं सोनम वांगचुक को लंबे समय से जानता हूं। हाल ही में संसद की स्थायी समिति की यात्रा के दौरान हमने वांगचुक के संस्थानों का दौरा किया। वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं और कई प्रतिभाओं से संपन्न हैं। वह एक शिक्षाविद, पर्यावरणविद, कार्यकर्ता और गांधीवादी हैं। उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह पूरी तरह निंदनीय है।"
विज्ञापन


विज्ञापन


NSA के तहत किया गया था गिरफ्तार

सोनम वांगचुक को हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल राजस्थान के जोधपुर की जेल में बंद हैं। वांगचुक लंबे समय से लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची के तहत जनजातीय सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अधिवक्ता यावर खान को नहीं मिली राहत, जमानत आवेदन खारिज

सोशल मीडिया पर कही थी ये बात

दिग्विजय सिंह ने पहले भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था, "सोनम वांगचुक के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाना घोर आपत्तिजनक है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी सोनम वांगचुक के साथ खड़ी है।" गौरतलब है कि लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस का आरोप है कि वांगचुक के भड़काऊ भाषणों ने प्रदर्शनकारियों को उग्र कर दिया, जिससे हिंसा फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed