फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress Divided over Pateria's controversial 'PM Murder' speech, Govind Singh supports Pateria

MP News: पटेरिया के विवादित बोल पर कांग्रेस में ही मतभेद, तीन दिन में मांगा जवाब, गोविंद सिंह उतरे समर्थन में

Tue, 13 Dec 2022 02:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 13 Dec 2022 02:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस राजा पटेरिया के विवादित बोल पर बंटी-बंटी नजर आ रही है। पार्टी ने पटेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने उनका बचाव किया है। 

विज्ञापन
Congress Divided over Pateria's controversial 'PM Murder' speech, Govind Singh supports Pateria
राजा पटेरिया के समर्थन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह उतर आए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के विवादित बोल और गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस में ही मतभेद उभर आए हैं। एक तरफ तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से लेकर तकरीबन सभी बड़े नेताओं ने बयान की निंदा की है, वहीं मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह उनके समर्थन में उतर आए हैं। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने पटेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


राजा पटेरिया ने रविवार को पन्ना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। वायरल वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का, अल्पसंख्यकों का भारी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो, हत्या इन द सेंस हराने का काम करो।’ इस मुद्दे को भाजपा और राज्य सरकार ने हाथोंहाथ लिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तक ने कांग्रेस पर जवाबी हमले बोले। नतीजा यह हुआ कि गृहमंत्री के निर्देश पर पन्ना में एफआईआर दर्ज हुई और मंगलवार सुबह पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस ने पटेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है कि पटेरिया ने पवई में आयोजित कांग्रेस की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक और निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। तीन दिन में जवाब दें कि क्यों न आपको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया जाए? कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि पटेरिया साहब को लेकर हमारे लीडर कमलनाथ जी ने जो वक्तव्य दिया है, उसमें इस पूरी घटना का सार समाहित है। पार्टी ने राजा पटेरिया की गिरफ्तारी के साथ उन्हें शो कॉज नोटिस भी जारी किया है। तीन दिन में इस विषय में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में उल्लेखित है कि पार्टी संतुष्ट नहीं हुई तो एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में पार्टी के हित में निर्णय लिए जाएंगे।

गोविंद सिंह पटेरिया के समर्थन में 
पटेरिया के मसले पर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि राजा पटेरिया ने कुछ गलत नहीं कहा है। उनके कहने का मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव हराना था। मैं पूरी ताकत के साथ राजा पटेरिया के साथ खड़ा हूं। सरकार की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की निंदा करता हूं। राजा पटेरिया की गिरफ्तारी तानाशाही तरीके से की गई है। अन्याय के खिलाफ लड़ना गोविंद सिंह का काम है और हम लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed