{"_id":"602257b51c44045aca108cc1","slug":"congress-digvijaya-singh-responds-to-pm-modi-fdi-jibe-says-divide-and-rule-policy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के 'एफडीआई' पर दिग्विजय सिंह ने किया पलटवार, कहा- फूट डालो और राज करो की नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के 'एफडीआई' पर दिग्विजय सिंह ने किया पलटवार, कहा- फूट डालो और राज करो की नीति
Tue, 09 Feb 2021 03:07 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: कुमार संभव
Updated Tue, 09 Feb 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह
- फोटो : PTI
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एफडीआई यानी फॉरेन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलॉजी (विदेशी विनाशकारी विचारधारा) पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर काम कर रही है। बता दें कि देश में चल रहे कृषि कानूनों पर विदेशी हस्तियों ने ट्वीट किए थे, जिसके बाद पीएम मोदी ने इसे 'एफडीआई' करार दिया।
विज्ञापन
ट्विटर से साधा निशाना
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा 'फूट डालो और राज करो' की 'विदेशी विभाजनकारी विचारधारा' अपना रही है, जिसके दम पर अंग्रेजों ने भारत पर राज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजय ने ट्वीट में लिखी यह बात
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, 'मोदी जी, आपने एफडीआई को फॉरेन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलॉजी की संज्ञा दी है। कुछ हद तक मैं आपसे सहमत हूं। जो अंग्रेजों ने 'फूट डालो और राज करो' की आइडियोलॉजी हमें दी, वही आप और संघ अपनाकर देश में धर्म के नाम पर फूट डालकर राज कर रहे हैं। देश की शक्ति देश में एकता होती है।'
मोदी जी आपने FDI को Foreign Destructive Ideology की संज्ञा दी है। कुछ हद तक मैं आपसे सहमत हूँ। जो अंग्रेजों ने “फूट डालो और राज करो” की Ideology हमें दी, वही आप और संघ अपना कर देश मे धर्म के नाम पर फूट डाल कर राज कर रहे हैं। देश की शक्ति देश में एकता होती है। #WeAreIndiansFirst
— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 9, 2021
पीएम मोदी ने राज्यसभा में कही थी यह बात
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के जवाब में राज्यसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि आजकल देश में नया एफडीआई नजर आ रहा है। यह फॉरेन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलॉजी यानी विदेशी विनाशकारी विचारधारा है। हमें इससे सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, पीएम मोदी ने यह बयान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के पक्ष में पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और वेब मॉडल मिया खलीफा की ओर से किए गए ट्वीट के मद्देनजर दिया था।
