फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Shivraj heard from Delhi the problems of the people of MP

दिल्ली से लगा सीएम शिवराज का दरबार: सीसी रोड का निर्माण और पानी की सप्लाई करवाई शुरू, ठेकेदार को किया दंडित

Sun, 28 May 2023 10:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 28 May 2023 10:18 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह ने दिल्ली में बैठकर मध्यप्रदेश के लोगों की समस्या सुनी और तत्काल एक्शन लिया। उन्होंने शिकायत पर एक ठेकेदार पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
CM Shivraj heard from Delhi the problems of the people of MP
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते दो दिनों से दिल्ली के प्रवास पर हैं। वहीं से उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से मोबाइल पर बात की और उनकी समस्या सुनी। शिकायतों का तत्काल निराकरण भी करवाया। दोषी पाए गए ठेकेदार को दंडित भी किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेशवासियों के कल्याण और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं। राज्य के बाहर रहने पर भी वे प्रदेशवासियों के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने जिन नागरिकों से नई दिल्ली से मोबाइल पर चर्चा की और उनकी समस्याओं को हल करवाया, उनमें विजयपुर के रामनाथ वर्मा (बिजली समस्या), अररोद  बरसोना के दिलीप (बिजली आपूर्ति) और हीरापुर के दिनेश कुमार (नाली और सफाई व्यवस्था) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

 
लोगों की शिकायत सुनने के बाद सीएम ने जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर वीरपुर में सीसी रोड का निर्माण प्रारंभ हो गया। दोषी पाए गए ठेकेदार को दंडित भी किया गया है। मुख्यमंत्री को प्राप्त शिकायत पर तत्काल यह कार्रवाई हुई है। इस संबंध में श्य़ोपुर जिले के वीरपुर के पंकज शर्मा (जन सेवा शिविर, विद्युत, सीसी रोड निर्माण) ने शिकायत की थी। इस प्रकरण के अलावा मुरैना के हीरा सिंह धाकड़ (पेयजल समस्या), मुरैना जिले के जोरा के मनीराम की (पुलिस में शिकायत दर्ज न होने संबंधी) समस्याएं शामिल हैं, जो तुरंत हल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान को मुरैना जिले के धाकड़ ने शिकायत की थी कि एक वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी से दो माह तक तो पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन बाद में बंद हो गई। वर्तमान में भी जल-प्रदाय नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तत्काल शासकीय अमला गांव में पहुंचा और जल आपूर्ति शुरू करवाई। मुख्यमंत्री चौहान को प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण के दौरान नागरिकों से मिले आवेदन का निराकरण भी वे तत्परता से करवाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed