{"_id":"632fcd77cbe5ab68112fb360","slug":"cm-shivraj-and-vd-sharma-tour-of-tribal-dominated-areas-in-kamal-nath-area-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ के किले को भेदने की तैयारी में बीजेपी, आज आदिवासी बाहुल्य इलाकों के दौरे पर सीएम और वीडी शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ के किले को भेदने की तैयारी में बीजेपी, आज आदिवासी बाहुल्य इलाकों के दौरे पर सीएम और वीडी शर्मा
Sun, 25 Sep 2022 09:10 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:10 AM IST
सार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को मध्यप्रदेश के 65 हजार बूथों पर मनेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। आज सीएम शिवराज झाबुआ, थांदला और अलीराजपुर में आदिवासियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम शिवराज और वीडी शर्मा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के गढ़ों को भेदने की तैयारी शुरू कर दी है। जहां सीएम शिवराज आदिवासियों के बीच जाकर पंडित दीनदयाल की नीतियों को आदिवासियों को पढ़ाएंगे। वहीं झाबुआ, थांदला और अलीराजपुर में वे आदिवासियों को संबोधित करेंगे। साथ ही वीडी शर्मा भी आज छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
कमलनाथ के गढ़ को भेदने की तैयारी में बीजेपी जुटी हुई है। दो दिन पहले ही सीएम शिवराज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में सभा करने पहुंचे थे, तो अब संगठन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कमलनाथ के इलाके में ही दीनदयाल के एकात्म मानववाद को जनता के बीच रखेंगे।
विज्ञापन
सीएम चौहान प्रातः 11:40 बजे भोपाल से झाबुआ पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:25 बजे झाबुआ से थांदला पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद चौहान शाम तीन बजे अलीराजपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर भोपाल रवाना होंगे।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 9:40 बजे छिंदवाड़ा के जामसांवली मंदिर सौंसर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। प्रातः 10 बजे सौसर के वार्ड क्रमांक 5 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। शर्मा दोपहर 12:10 बजे मोहगांव में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:45 बजे मोहगांव में पार्टी कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करेंगे। दोपहर 2:40 बजे पांढुरना में रोड शो और सभा को संबोधित करेंगे।
आदिवासी बहुल क्षेत्रों की नगर पालिका और नगर परिषद अधिक हैं। इनके जो परिणाम आएंगे, उसका असर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी पड़ेगा। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 47 विधानसभा क्षेत्रों में 30 पर कांग्रेस ने जीत प्राप्त की थी, इनमें से अधिकांश सीटें 2008 और 2013 में बीजेपी के पास थीं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर जीत के लिए दोनों ही दल कार्ययोजना बनाकर काम कर रहे हैं।
