फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Mohan Yadav shocking statement on the possibility of Shivraj-Scindia becoming ministers in Modi government

MP News: मोदी सरकार में शिवराज-सिंधिया के मंत्री बनने की संभावना पर CM का चौंकाने वाला बयान, जानें क्या बोले

Sun, 09 Jun 2024 06:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 06:13 PM IST
सार

दिल्ली पहुंचने पर मीडिया ने सीएम मोहन यादव से चर्चा की। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्री बनने की संभावनाओं पर चौंकाने वाला बयान दिया है। 

विज्ञापन
CM Mohan Yadav shocking statement on the possibility of Shivraj-Scindia becoming ministers in Modi government
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनका दिया एक बयान अब राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी रविवार को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ उनकी कैबिनेट में मंत्री बनने वाले सांसद भी शपथ लेंगे। हालांकि स्पष्ट तौर पर नाम सामने नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि सुबह चाय पर चर्चा में शामिल नेता मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान 65 नेता वहां मौजूद थे। मध्य प्रदेश से भी पांच नेता उस बैठक में मौजूद थे। मप्र के चार बार सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम मोदी कैबिनेट के लिए लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जब शिवराज और सिंधिया के मंत्री बनने की बात पर प्रतिक्रिया जानना चाही तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले मोहन
बता दें कि दिल्ली पहुंचने पर मीडिया ने सीएम मोहन यादव से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदीजी के प्रति देश का प्यार है। हम प्रदेश के कई विधायकों के साथ यहां पहुंचे हैं। जब सीएम यादव से पूछा गया कि मप्र से शिवराज और सिंधिया के मंत्री बनने की चर्चा है, इस पर क्या कहना है तो मोहन यादव ने कहा कि मुझे तो कुछ कहना नहीं है। आप मोदीजी को जानते नहीं हो, मैं तो जानता हूं। जो शपथ ले ले, तब मैं मानूंगा...। 


प्रदेश से पांच नामों की चर्चा
मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश से पांच सांसदों को जगह मिल सकती है। विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान, गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक, बैतूल से सांसद दुर्गादास उईके और धार लोकसभा से जीतने वालीं सावित्री ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि शपथ का सभी को इंतजार है। 2019 में मोदी सरकार में प्रदेश से पांच मंत्री बनाए गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed