{"_id":"667ffbfa532a665f1a0922ed","slug":"cm-mohan-yadav-lavyansh-liver-transplant-was-done-with-help-of-20-lakh-rupees-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े दिलवाले हैं CM मोहन: 20 लाख की सहायता राशि से लव्यांश का होगा लिवर ट्रांस प्लांट, परिजनों ने दिया धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े दिलवाले हैं CM मोहन: 20 लाख की सहायता राशि से लव्यांश का होगा लिवर ट्रांस प्लांट, परिजनों ने दिया धन्यवाद
Sat, 29 Jun 2024 07:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:11 PM IST
सार
सीहोर जिले में बुधनी के नीमतोन ग्राम के पांच महीने के बच्चे के माता-पिता के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। बच्चे के जीवन को बचाने के लिए अर्थ के अभाव में खुद को असहाय मानने वाले माता-पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन सरकार गरीब कल्याण के लिए हर क्षण तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नागरिकों को सुशासन देने एवं जलकल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रहे हैं। एक तरफ लापरवाही पर सख्त रवैया भी अपनाते हैं तो वहीं संवेदनशीलता भी देखने को मिलती है।
विज्ञापन
सुशासन और जनकल्याण के मंत्र को लेकर काम रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता का एक और उदाहरण देखने को मिला है, जिसके कारण सीहोर जिले के बुधनी के नीमतोन ग्राम के पांच माह के बच्चे के माता-पिता के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। बच्चे के जीवन को बचाने के लिए अर्थ के अभाव में खुद को असहाय मानने वाले माता-पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने संज्ञान में आते ही दिए थे सहायता के निर्देश
सीहोर ज़िले के बुधनी तहसील के नीमतोन ग्राम निवासी सुनील चौहान का बेटा जन्म से ही कमजोर और पीलिया से पीड़ित था। शुरू में तो उसने गांव में ही इलाज करवाया पर फ़ायदा न मिलने पर वह उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल लाया। जहां जांच से पता लगा कि उसकी पित्त ले जाने वाली नली और पित्ताशय की थैली बनी ही नहीं है। अब तक इलाज में इतनी देरी हो चुकी थी बच्चे का लिवर भी फेल होने लगा था और अब लिवर ट्रांस प्लांट के अलावा कोई उपचार नहीं बचा था। लिवर ट्रांस प्लांट के लिए लगभग 20 लाख का खर्च, जिसे उठाना सुनील और उसके परिवार के लिए संभव नहीं था। जब कहीं राह नहीं दिखी तो लव्यांश के पिता ने सुनील ने अपने बेटे के इलाज के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आर्थिक सहायता की मांग की, जिसके इलाज के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल सहायता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मददगार बनेगी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और 20 लाख की सहायता
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जब पांच माह के लव्यांश की स्वास्थ्य की इस पीड़ा और माता-पिता की बेबसी को जाना तो उन्होंने तत्काल 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर बंसल अस्पताल में बच्चे के लिवर ट्रांस प्लांट करवाने के निर्देश दिए थे। अपने बच्चे को सही इलाज मिलने पर अब महीनों से छायी माता-पिता के चेहरे की उदासी अब कम हो गई है और उनके चेहरे पर खुशी के आंसू हैं। माता-पिता ने मुख्यमंत्री जी की इस सहृदयता और संवेदनशीलता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।
