फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Mohan Yadav gave statement regarding united India

MP News: पाकिस्तान की आपत्ति पर बरसे CM मोहन यादव, बोले- किसी की आपत्ति से अखंड भारत का सपना खत्म नहीं होगा

Tue, 23 Jan 2024 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Jan 2024 04:24 PM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पाकिस्तान को दो-टूक संदेश दिया है। उनके अखंड भारत संबंधी बयान पर आई पाकिस्तान की आपत्ति पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि किसी की आपत्ति करने से सांस्कृतिक तौर पर अखंड भारत का सपना खत्म नहीं होगा। 

विज्ञापन
CM Mohan Yadav gave statement regarding united India
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पाकिस्तान को दो-टूक संदेश दिया है। उनके अखंड भारत संबंधी बयान पर आई पाकिस्तान की आपत्ति पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि किसी की आपत्ति करने से सांस्कृतिक तौर पर अखंड भारत का सपना खत्म नहीं होगा। 

विज्ञापन


अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर डॉ. मोहन यादव ने दो दिन पहले भोपाल में कहा था कि प्राण-प्रतिष्ठा यानी भगवान राम के प्राकट्य का एक पहला चरण पूरा हो रहा है। सौभाग्य की बात है कि 1990-92 के समय से 30-32 साल का संघर्ष रहा है। वैसे तो 500 साल से हमारी कई-कई पीढ़ियां इसी बात को लेकर खप गई कि हमारे आराध्य प्रभु श्री राम का जो मंदिर दुश्मनों की आंखों में कांटा बनकर खटकता था, सम्राट विक्रमादित्य ने बनाया था। काल के आरोह-अवरोह में ऐसा होता है। कभी समय अच्छा आता है, तो हमारा समय खराब आया था। उस दौरान आतताइयों ने हमारे धर्म पर हमले किए। यह उसी तरह हुआ जैसे 1947 में हमारे हाथ से सिंध का जाना हुआ। पंजाब का बंटना हुआ। पाकिस्तान का बनना हुआ। हिंदुस्तान का खंडित होना हुआ। परमात्मा चाहेगा तो कल नहीं तो परसो अखंड भारत फिर साकार होगा।  सिंध, पंजाब और अफगानिस्तान तक हमारा भारत फिर अखंड होगा। हमारी सबकी कामना है कि ननकाना साहिब हमारी आंखों के सामने हो। भगवान राम के मंदिर का बनना अखंड भारत की ओर एक बड़ा कदम हो, यह हम सभी की इच्छा है।  
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने जताई आपत्ति
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी जारी कर कहा है कि भारत में हिंदुत्व विचारधारा का उभार धार्मिक सद्भाव और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा पैदा कर रहा है। भारत के दो प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पाकिस्तान के हिस्सों पर फिर से कब्जा करने की ओर पहला कदम है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस तथाकथित
इस्लामोफोबिया, हेट स्पीच और हेट क्राइम का संज्ञान लेना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र और अन्य संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भारत में इस्लामिक हेरिटेज साइट्स को कट्टरपंथी समूहों से बचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बात करना चाहिए। पाकिस्तान ने भारत सरकार से भी मुस्लिमों और उनके पवित्र स्थलों के साथ ही धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और संरक्षा को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 


यह बोले डॉ. मोहन यादव
डॉ. मोहन यादव ने खनन मंत्रियों के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान लाख आपत्ति जताएं, हम सब जानते हैं कि सिंध से विस्थापित होकर लोग यहां आए। उससे पहले अखंड भारत ही रहा है। ननकाना साहिब सहित अखंड भारत के जो हिस्से रहे हैं, उन्हें लेकर हमारी भावनाएं कायम है। राष्ट्रगान में जब हम यह बोलते हैं कि पंजाब सिंध गुजरात मराठा, तो वह हमारे अखंड भारत का हिस्सा रहे हैं। स्वाभाविक रूप से अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। एक तरह से हमारा सांस्कृतिक अखंड भारत का सपना हजारों साल से रहा है। किसी की आपत्ति करने से वह बात खत्म नहीं हो जाएगी। वह तो अपनी जगह स्थायी रहेगी। 

कांग्रेस की सीएम को हिदायत 
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान पर पाकिस्तान की टिप्पणी आना दुखद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समझना चाहिए कि वह यूएन के महासचिव नहीं हैं, उन्हें अपनी सीमा में रहकर बयान देना चाहिए। मध्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बात करना चाहिए। गुंडे सरेराह अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की हत्या कर रहे हैं। उस पर उनका ध्यान नहीं है। अखंड भारत की जो बात उन्होंने कही है तो अखंड भारत है ही। उसकी संप्रभुता पर कोई सवाल ही नहीं उठता है। पाकिस्तान का यह कहना भी अनुचित है कि हिंदुस्तान में अल्पसंख्यक असुरक्षित है। हिंदुस्तान के अल्पसंख्यक खुद कहते हैं कि जितना सुरक्षित वे भारत में हैं, उतने कहीं और नहीं हो सकते। पाकिस्तान हमारे अंदरुनी मामलों में दखल न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed