{"_id":"632e788db3cabd49dc0c92a8","slug":"chandigarh-mms-like-case-in-bhopal-blackmailing-by-making-video-of-girl-changing-clothes-in-washroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में चंडीगढ़ MMS जैसा कांड, वॉशरूम में कपड़े बदल रही छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में चंडीगढ़ MMS जैसा कांड, वॉशरूम में कपड़े बदल रही छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग
Sat, 24 Sep 2022 08:55 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:55 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में भोपाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गोविंदपुरा में शासकीय आईटीआई से डिप्लोमा कर रही छात्रा का उसके कुछ साथियों ने वॉशरूम में कपड़े बदलते समय वीडियो बना लिया और छात्रा को ब्लैकमेल कर रुपये मांगे।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विस्तार
भोपाल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड जैसा एक मामला सामने आया है। गोविंदपुरा स्थित आईटीआई की एक छात्रा के तीन एक्स स्टूडेंट्स ने अश्लील वीडियो बना लिए। फिर छात्रा को ब्लैकमेल किया। मामले में अशोका गार्डन पुलिस ने तीन स्टूडेंट्स के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है और दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा ने बताया, मैं पिपलानी की रहने वाली हूं। मैं आईटीआई गोविंदपुरा से पढ़ाई कर रही हूं। 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती का प्रोग्राम था। मैं कपड़े बदलने के लिए वॉशरूम गई थी। इसी दौरान के पूर्व छात्र राहुल यादव, खुशबू ठाकुर और अयान ने मेरा वीडियो बना लिया। मेरे एक दोस्त ने 20 सितंबर को मुझे इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि तीनों ने उसे वीडियो दिखाया, जिसमें मैं कपड़े बदलते दिख रही हूं।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया, तीनों एक्स स्टूडेंट्स ने मुझे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने के एवज में मुझसे पैसे मांगे। मेरे दोस्त ने वीडियो वायरल करने का मना करते हुए खुशबू ठाकुर को 500 रुपये दे दिए। इसके बाद वे तीनों और पैसे मांग रहे थे। उन्होंने धमकी दी और कहा- पैसे नहीं दोगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। तुम्हारी बदनामी होगी। तेरा कैंपस जाना बंद करा देंगे। तुम्हें बर्बाद कर देंगे। तुम्हारे मां-बाप को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया, हमारे पास उन्हें देने के लिए इतने पैसे नहीं थे और मैं डर गई। घर पर भी बताने की हिम्मत नहीं थी। डर के मारे हम घर से दूर जाने के लिए निकल रहे थे, लेकिन पुलिस हमें रेलवे स्टेशन से पकड़कर थाने लाई। छात्रा ने पुलिस को बताया, आरोपी राहुल यादव, खुशबू और अयान आईटीआई से पास आउट हैं। वे कैंपस के आसपास घूमते रहते हैं। वे यहां दबंगई भी दिखाते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
