फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   By becoming an employee of RKDF Nursing College, extorted 1.25 lakh from a student

Bhopal Crime: आरकेडीएफ नर्सिंग कॉलेज का कर्मचारी बन छात्र से सवा लाख ऐंठे, प्रवेश लेने के लिए दिए थे रुपये

Fri, 03 Feb 2023 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

जालसाज के झांसे में आए छात्र ने आरोपी बलराम शाह के खाते में 1 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर कॉलेज में जमा करने को दिए थे। लेकिन, बलराम ने फीस जमा नहीं की। छात्र ने जब उससे फीस जमा करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। 

विज्ञापन
By becoming an employee of RKDF Nursing College, extorted 1.25 lakh from a student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल के आरकेडीएफ नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश शुल्क के नाम पर जालसाज ने एक छात्र से करीब सवा लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने फरियादी छात्र की शिकायत पर जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


भोपाल पुलिस के साइबर क्राइम विंग के उप निरीक्षक शिवराज सिंह के अनुसार धोखाधड़ी का शिकार पीड़ित आफताब मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित हरवंश कॉलोनी में रहता है। उसने आरकेडीएफ नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन दिया था। इस दौरान उसकी जान-पहचान नर्मदापुरम निवासी बलराम शाह से हुई थी। बलराम ने आफताब को बताया था कि वह नर्सिंग कॉलेज में बतौर कर्मचारी काम करता है। इस पर छात्र ने उसे प्रवेश के वक्त जमा होने वाले कॉलेज फीस जमा करने की बात कही, तो बलराम ने उसे फीस जमा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इसके बाद 23 सितंबर 2022 को फरियादी आफताब ने बलराम शाह से बात की और फीस जमा करने को कहा। जालसाज ने कहा कि मेरे खाते में रुपये भेज दो, मैं ऑनलाइन फीस जमा करा दूंगा। जालसाज के झांसे में आए छात्र ने बलराम शाह के खाते में 1 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर कॉलेज में जमा करने को दिए थे। लेकिन, बलराम ने फीस जमा नहीं की। छात्र ने जब उससे फीस जमा करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपने दोनों मोबाइल नंबर बंद कर लिए। तंग आकर छात्र ने सायबर सेल में लिखित शिकायत की थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बलराम शाह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed