फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Burhanpur: Heavy damage to banana crops due to storm, former Minister said- farmers should get compensation

Burhanpur: आंधी से केले की फसलों को भारी नुकसान, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- किसानों को मिले मुआवजा

Sun, 26 May 2024 03:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 03:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिला केले की खेती में सबसे आगे है। यहां का नाम मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में केले के कारण जाना जाता है। बुरहानपुर एक प्रमुख केला उगाने वाला जिला है। 

विज्ञापन
Burhanpur: Heavy damage to banana crops due to storm, former Minister said- farmers should get compensation
बुरहानपुर में आंधी से केले की फसल को नुकसान हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आंधी-तूफान से केले की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसे लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सरकार से मांग की है कि किसानों को सर्वे करा कर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में मौसम में हो रहे रोज परिवर्तन के चलते जहां आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं बुरहानपुर में केले की खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल यहां तेज आंधी के चलते केले की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सरकार सर्वे  कराकर राहत राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीसी 6-4 के तहत हो राहत राशि का वितरण
अरुण यादव ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कल शाम बुरहानपुर जिले में तेज आंधी तूफान की वजह से केले की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मेरी सरकार से मांग कि अन्नदाताओं को तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि वितरण करें एवं राजस्व अमले से फसलों का सर्वे कराएं, जिससे प्रभावित किसानों को उनकी फसलों की मुआवजा राशि प्राप्त हो सके।

प्रदेश में सबसे ज्यादा होती है केले की खेती
मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिला केले की खेती में सबसे आगे है। यहां का नाम मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में केले के कारण जाना जाता है। बुरहानपुर एक प्रमुख केला उगाने वाला जिला है। बुरहानपुर में होने वाली केले की खेती देश के साथ विदेशों में अपनी पहचान बनाई है। यहां के किसानों को भी समृद्ध किया है। वर्तमान में जिले के 19 हजार से ज्यादा किसान 23 हजार 650 एकड़ में केले की खेती कर रहे हैं। सालाना औसतन 16.54 मीट्रिक टन का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed