फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Budhni By-Election Congress eyes Shivraj Budhni Rajkumar Patel may get a chance

Budhni By-Election: कांग्रेस की नजर शिवराज की बुधनी पर, राजकुमार पटेल को मिल सकता है मौका

Mon, 24 Jun 2024 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Jun 2024 07:27 PM IST
सार

Budhni By-Election: लगातार बीजेपी के कब्जे में रही सीहोर जिले की बुधनी सीट पर अब उपचुनाव होना है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई है।

विज्ञापन
Budhni By-Election Congress eyes Shivraj Budhni Rajkumar Patel may get a chance
बीजेपी-कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश से पूरी तरह सूपड़ा साफ किए बैठी कांग्रेस अब विधानसभा की इक्का-दुक्का सीटों की बूंदों से गागर भरने के मूड में दिखाई दे रही है। केंद्रीय मंत्री बन जाने से खाली हुई पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुधनी सीट पर पार्टी ने जोर आजमाइश करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस प्रतिष्ठापूर्ण सीट को जीतने के लिए पार्टी नेताओं ने संभावित नाम भी उछालना शुरू कर दिए।

विज्ञापन


लगातार भाजपा के कब्जे में रही सीहोर जिले की बुधनी सीट पर अब उपचुनाव होना है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई है। जहां बीजेपी अपनी इस परंपरागत सीट को बरकरार रखने के प्रयास में जुट गई है। वहीं, कांग्रेस ने भी यहां फतेह के झंडे गाड़ने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


जयवर्धन ने बढ़ाया नाम
उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी इस सीट पर शिवराज के बेटे कार्तिकेय को उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, कांग्रेस ने भी अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम आगे बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह अपने बयानों में लगातार राजकुमार पटेल की तारीफ कर रहे हैं, जिसके चलते इस बात की संभावनाएं बढ़ गई हैं कि बुधनी सीट से पटेल के नाम की लॉटरी खुल सकती है। गौरतलब है कि पटेल क्षेत्रीय निवासी भी हैं और इस विधानसभा में उनके समाजजन बहुतायत में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अपनाएगी भाजपा मंत्र
सूत्रों का कहना है कि लगातार हार से आहत अब कांग्रेस जीत के लिए प्रयासों में जुटी हुई है। इसके लिए वह बीजेपी के बूथ मैनेजमेंट मंत्र को अपनाने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि बुधनी सीट जीतने के लिए वह इसी सूत्र पर काम करने वाली है।


न बीजेपी को फायदा, न कांग्रेस को
पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पास पर्याप्त सीटें आई थीं, जिनके आधार पर उसने प्रदेश सरकार बनाई है। ऐसे में एक दो सीटें बढ़ने या कम होने से उसके वजूद पर कोई असर नहीं पड़ना है। ऐसे ही हालात कांग्रेस के साथ भी हैं। उसके खाते में मौजूद सीटों में एक दो विधायकों के बढ़ जाने से उसके वर्चस्व में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। उपचुनाव की यह सीटें महज दोनों पार्टियों को आत्म संतोष देने का काम ही करने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed