फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP will call voters before voting in the first phase

Lok Sabha Election: पहले चरण में वोटिंग के पहले मतदाताओं को फोन करेगी बीजेपी, कांग्रेस ने बताया प्रोपेगेंडा

Tue, 16 Apr 2024 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 16 Apr 2024 07:02 PM IST
सार

LS Election: पहले चरण के मतदान के लिए 17 मई की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। ऐसे में इन छह सीटों पर अब बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने तैयारियां और तेज कर दी है। ऐसे में पहले चरण में वोटिंग के पहले मतदाताओं को बीजेपी फोन करेगी। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा है कि बीजेपी का यह प्रोपेगेंडा है।

विज्ञापन
BJP will call voters before voting in the first phase
पहले चरण में वोटिंग के पहले मतदाताओं को फोन करेगी बीजेपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चार चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की सर गर्मी बढ़ती जा रही है। पहले चरण में 19 अप्रैल को छह सीटों के लिए मतदान होना है। पहले चरण के मतदान के लिए 17 मई की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। ऐसे में इन छह सीटों पर अब बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने तैयारियां और तेज कर दी है। जहां बीजेपी वोटिंग के दिन सुबह से मतदाताओं को फोन करके पूछेगी कि आपने वोट डाला या नहीं? हालांकि या नहीं पूछेंगे कि किस पार्टी को वोट डाला और किसको डालिए। बीजेपी के इस प्लान पर कांग्रेस ने चुटकी ली है।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा है कि बीजेपी का यह प्रोपेगेंडा है। भाजपा जहां अपने कार्यकर्ताओं को सूखा कचड़ा गीला कचड़ा बता रही है। वहीं वोटरों को फोन करके क्या बताना चाह रही है। मध्य प्रदेश के मतदाता समझदार है, उन्हें कुछ बताने की जरूरत नहीं है। उनको पता है कि उनके संसदीय क्षेत्र में कितना विकास हुआ है। मतदाता विकास देखकर ही वोटिंग करेंगे। बारोलिया ने कहा है कि बीजेपी का अब छल कपट अब और नहीं चलने वाला है। 

विज्ञापन

पहले चरण में दोनों पार्टी ने नेताओं ने लगाया जोर
बता दें कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में प्रदेश की छह सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले 17 अप्रैल की शाम 6 बजे से इन सीटों पर चुनावी शोरगुल पूरी तरह से थम जाएगा। इन छह सीटों पर अब तक बीजेपी और कांग्रेस पूरा दमखम लगा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम डॉक्टर मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक दिग्गज इन सीटों पर चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। पहले चरण में 6 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहेगा दूसरे तीसरे और चौथे चरण का मतदान
दूसरे चरण में सात लोकसभा संसदीय क्षेत्रों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण के लिए अधिसूचना 28 मार्च को जारी की गई थी। इसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम डेट 4 अप्रैल निर्धारित थी। तीसरे चरण में प्रदेश की 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल एवं राजगढ़ में 7 मई को मतदान होगा। इस चरण के लिए अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की गई थी।


प्रत्याशियों को 19 अप्रैल तक की तारीख दी गई है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। प्रत्याशी 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 7 मई को होगा। चौथे और अंतिम चरण में 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा में 13 मई को मतदान होगा। इस चरण के लिए अधिसूचना 18 अप्रैल को जारी होगी। प्रत्याशी 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। प्रत्याशी 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे, मतदान 13 मई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed