फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP verbally attacked Digvijay Singh who questioned Ramlal's statue.

Bhopal: 'विघ्नकारी बुद्धि लगाने के बजाय नाम जपें दिग्विजय, पाप कम हो जाएंगे' मूर्ति बयान पर BJP ने किया पलटवार

Thu, 04 Jan 2024 02:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 Jan 2024 02:16 PM IST
सार

रामलला की मूर्ति पर सवाल करने वाले दिग्विजय सिंह भाजपा के निशाने पर हैं। उनकों रामद्रोही बताते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने यज्ञ कुंड में हड्डियां डालने वाले राक्षसों से की तुलना। 

विज्ञापन
BJP verbally attacked Digvijay Singh who questioned Ramlal's statue.
दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे इस मुद्दे पर सियासत भी गरमाती जा रही। ऐसे में रामलाल की मूर्ति पर सवाल उठाकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को राम द्रोही करार दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट किया कि राम द्रोही दिग्विजय सिंह का नया पैंतरा देखिए। श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस के ये प्रतिनिधि जब श्रीराम मंदिर बनने से नहीं रोक पाए तो अब येन-केन-प्रकारेण विघ्न कैसे डाला जाए इसके लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। ठीक उसी तरह जैसे त्रेता में संत महात्माओं के यज्ञ आदि पुण्य कार्यों में विघ्न डालने के लिए राक्षस कुंड में हड्डियां डाल जाते थे।

विज्ञापन


मंदिर की योजना तो पता कर लेते
आगे अग्रवाल ने ट्वीट किया कि दिग्विजय सिंह इसी फिराक में रहते हैं कि श्रीराम मंदिर के निर्माण में अड़चन कैसे डाली जाए। उन्होंने ट्वीट किया कि अरे दिग्विजय जी, अपनी विघ्नकारी बुद्धि लगाने से पहले मंदिर समिति की योजना तो पता कर लेते। मंदिर समिति ने योजना बनाई है कि श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में नवीन तथा पुरानी दोनों मूर्तियां विराजमान होंगी। नवीन मूर्ति को अचल स्वरूप में 'स्थिर मूर्ति' तथा पुरानी को चल स्वरूप में 'उत्सव मूर्ति' के रूप में विराजमान किया जाएगा। इसलिए अपनी दिमागी गंध फैलाने से बेहतर है कि राम-नाम जपिए। अभी 18 दिन शेष हैं, हो सकता है नामजप से पाप कम हो जाएं। दिग्गी राजा ध्यान रखिए, ये मंदिर करोड़ों देशवासियों की वर्षों की प्रार्थना से जीवंत हो रहा है। इसके लिए रामभक्तों ने तन-मन-प्राण लगाए हैं। आपके कोसने से ये रूकने वाला नहीं। 
विज्ञापन


दिग्विजय को निमंत्रण न लेना है तो न लें 
इधर, दिग्विजय सिंह के बयान पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि उन्हें जरूरत नहीं है तो कोई दिक्कत नहीं।निमंत्रण देना काम है। 22 तारीख को भव्य आयोजन होना है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी वहां मौजूद रहेंगे। पूरे हिंदुस्तान के लोग वहां पहुंच रहे हैं। अपार उत्साह है जनता में सब लोग जाएंगे और निमंत्रण भी दे रहे हैं घर-घर जाकर, उन्हें ना लेना है तो ना लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ये उठाया सवाल
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इंदौर में एक कार्यक्रम में रामलाल की मूर्ति को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने पूछा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए नई मूर्तियां बनवाने की क्या जरूरत आ पड़ी। रामलला की मुख्य मूर्ति कहां है, उन्हें क्यों नहीं स्थापित किया जा रहा है,  जबकि अयोध्या जन्मभूमि का पूरा विवाद ही वह था। सरकार को इस पर सवाल खड़ा करना चाहिए था। सिंह के इस सवाल के बाद ही एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है।


दिग्विजय सिंह के कंठ में ही विष है : वीडी शर्मा
प्राण प्रतिष्ठा पर दिग्विजय सिंह के सवाल पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, जब भी देश में कुछ अच्छा होता है दिग्विजय सिंह विष उगलते हैं। रामजी के अस्तित्व को नकारने वालों को जनता ने नकार दिया है। अच्छा होगा दिग्विजय सिंह भी एक दिया जलाएं, लेकिन आज पूरा देश गौरवान्वित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed