{"_id":"67f1353c799de832cd09a4fa","slug":"bjp-s-45th-foundation-day-tomorrow-primary-membership-conference-at-65-014-booths-party-flag-will-be-hoisted-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP का 45वां स्थापना दिवस कल: 65,014 बूथों पर प्राथमिक सदस्य सम्मेलन, हर घर में पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP का 45वां स्थापना दिवस कल: 65,014 बूथों पर प्राथमिक सदस्य सम्मेलन, हर घर में पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा
Sat, 05 Apr 2025 07:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:21 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को बूथ पर आयोजित सम्मेलनों में वक्फ संशोधन बिल और धारा-370 पर होगी चर्चा होगी। 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर घर-घर जनंसपर्क अभियान चलेगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।
- फोटो : VDSharmaBJPMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय समेत प्रदेश के सभी प्रदेश के सभी 65 हजार 14 बूथों पर मनाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पार्टी का ध्वज फहराकर मिठाईयां बांटेंगे। इसी दिन बूथ और विधानसभा स्तर पर आयोजित सम्मेलनों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, धारा-370, नागरिक संशोधन अधिनियम, ट्रिपल तलाक, पार्टी की चुनावी सफलताएं, संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर यात्रा जैसे विषयों पर संबोधन होगा।
ये भी पढ़ें- Bhopal: भोपाल में वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों पर कब्जा करने वाले जाएंगे जेल,सांसद बोले-नेताओं के नाम होंगे उजागर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 1980 में जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई तब पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था सूरज निकलेगा, अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा। आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और केंद्र सहित देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों का कल्याण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं श्रद्धेय अटलबिहारी बाजपेयी के सपने को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढें- Bhopal: पांच लाख के इनामी फिरोज को रतलाम से भेजा गया भोपाल जेल, दो दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी; NIA का है वारंटी
‘गांव-बस्ती चलो अभियान' में हिस्सा लेंगे पदाधिकारी और जनप्रतिनिधी
6 एवं 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर और 8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर नए प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन आयोजित होंगे। 7 से 13 अप्रैल के बीच पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ‘‘गांव-बस्ती चलो अभियान“ के अंतर्गत पूरे दिन गांव, मोहल्ला एवं सेवा बस्तियों का दौरा कर मंदिर, अस्पताल, स्कूल एवं गलियों में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलकर उनसे बातचीत कर आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत कार्यालय का दौरा कर जल संरचनाओं की सफाई में सहभागिता करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडे लेकर गलियों में यात्रा निकालेंगे। संध्या के समय स्थानीय निवासियों की चौपाल का आयोजित करने के साथ ही विभिन्न समुदाय के नेताओं एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के निवास पहुंचकर भेंट करेंगे। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं, मीसा बंदियों तथा कारसेवकों का सम्मान कर बूथ समितियों की बैठक में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द, दो महीने पहले चुने गए थे पार्टी के जिला अध्यक्ष
बाबा साहब की प्रतिमाओं की सफाई कर मनायेंगे दीपोत्सव
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई कर संध्या के समय दीपोत्सव मनाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान्न वितरण के साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में परिसर की स्वच्छता अभियान के साथ ही पेयजल व अन्य सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाएगा। 15 से 25 अप्रैल के बीच समाज के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठ नेताओं के साथ कम से कम 2 सत्रों की जिला स्तरीय संगोष्ठियों में कांग्रेस द्वारा किए गए बाबा साहब के अपमान और भाजपा द्वारा उन्हें दिए जा रहे सम्मान पर चर्चा की जायेगी।