फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP national president JP Nadda while addressing MP working committee meet

भाजपा कार्यसमिति की बैठक: नड्डा ने शिवराज सरकार को इन फील्ड में बताया नंबर-1, कमलनाथ को घेरा

Thu, 24 Jun 2021 04:28 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अजय सिंह Updated Thu, 24 Jun 2021 04:28 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि गेहूं की खरीद के मामले में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाने की क्वालिटी में नंबर वन है।

विज्ञापन
BJP national president JP Nadda while addressing MP working committee meet
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : bjp twitter handle

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्यप्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राज्य को विकास की दिशा में ले जाने में काफी तरक्की की है। राज्य में आयोजित तीन साल बाद पार्टी कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों के विकास के लिए पिछले एक साल में 90 हजार करोड़ रुपये खर्च किया गया है। कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें बहुत शानदार काम किया है। यह काम प्रदेश के एक-एक आदमी के कानों में गूंजना चाहिए।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश में लंबे समय में लगभग 15 साल तीन टर्म की सरकार देखी, सरकार चलाई। एक ऐसा कालखंड आया जब मध्यप्रदेश में दूसरी तस्वीर देखने को मिली।15 साल की सरकार के कारण आप भूल गए थे कि कांग्रेस की सरकारें कैसे चलती हैं? डेढ़ साल के कांग्रेस के कार्यकाल में आपको वह भी देखने को मिला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज की सरकार ने किसानों से सबसे ज्यादा एमएसपी पर फसलों की खरीद की है। डीबीटी को लेकर मध्यप्रदेश ने रिकॉर्ड बनाया है। मध्यप्रदेश में रोजगार को लेकर जो काम हुआ, वो भी सराहनीय है। स्ट्रीट वैंडर्स को भी मुख्य धारा में शामिल करने का काम किया। नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों के विकास के लिए पिछले एक साल में 90 हजार करोड़ रुपये खर्च किया गया है। देश में किसानों के लिए अगर काम किसी ने किया तो वो नरेंद्र मोदी ने किया और केंद्र की सभी योजनाओं को शिवराज सराकर ने प्रदेश में लागू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की खरीद के मामले में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर
नड्डा ने कहा कि गेहूं की खरीद के मामले में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाने की क्वालिटी में नंबर वन है। आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनाने में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है। हम समाज के साथ चलने वाले लोग हैं, समाज का दुख दर्द दूर करने वाले लोग है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के तहत करीब 4,600 रक्त दान यूनिट एकत्र की, 5 लाख फेस मास्क बांटे हैं, 3 करोड़ फूड पैकेट बांटे है, 1.68 करोड़ राशन किट बांटे हैं। प्रधानमंत्री श्री 


कमलनाथ पर नड्डा ने साधा निशाना
वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का पतन इतना हुआ है कि वो भाजपा और मोदी की आलोचना करते हुए ये भूल जाते हैं कि वो देश की आलोचना करने लगे है। कमलनाथ ने पिछले दिनों कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम है। ये कांग्रेस की मानसिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed