{"_id":"60d798a78ebc3e2d4654755a","slug":"bjp-mla-ajay-vishnoi-said-abusive-words-to-maneka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सक मामला: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, सांसद मेनका गांधी को बताया ‘घटिया’ महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सक मामला: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, सांसद मेनका गांधी को बताया ‘घटिया’ महिला
Sun, 27 Jun 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
विधायक अजय विश्नोई और सांसद मेनका गांधी
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने शनिवार को पार्टी सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी को एक पशु चिकित्सक पर उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए ‘घटिया’ महिला बताया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट में लिखा, विगत दिवस सांसद श्रीमती मेनका गांधी ने पशु चिकित्सक डॉ. विकास शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता है, लेकिन यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला है। मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नहीं) है।
विज्ञापन
विश्नोई ने मूल ट्वीट में खुद को जबलपुर कॉलेज का पूर्व छात्र बताते हुए केंद्रीय मंत्री के लिए ‘घटिया’ का इस्तेमाल किया। वहीं इस मामले में विश्नोई पर कार्रवाई का सवाल पूछ जाने पर भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी में आवश्यक चर्चा होगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों मेनका गांधी का पशु चिकित्सक विकास शर्मा से बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसमें उन्होंने पशु चिकित्सक से अभद्र शब्दों में बात की थी। इसी को लेकर पशु चिकित्सक विरोध कर रहे हैं। मेनका गांधी के विरोध में देश भर के पशु चिकित्सकों ने बुधवार को ‘ब्लैक डे’ मनाया था।
