फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP leader Pragya Thakur alleged Money donated to Hindu temples going to vidharmis and minorities

भोपाल: हिंदू मंदिरों का दान विधर्मियों और अल्पसंख्यकों को जा रहा, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का आरोप

Sun, 10 Oct 2021 10:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 10 Oct 2021 10:42 PM IST
सार

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को भोपाल के एक कॉम्प्लेक्स में भारत भक्ति अखाड़े के कार्यालय का उद्धाटन किया। इस अखाड़े का गठन प्रयागराज कुंभ के दौरान किया गया था।
 

विज्ञापन
BJP leader Pragya Thakur alleged Money donated to Hindu temples going to vidharmis and minorities
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भोपाल की सांसद व भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को मांग की कि हिंदू मंदिरों व धर्मस्थलों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिए, क्योंकि इन्हें मिलने वाला दान विधर्मियों व अल्पसंख्यकों के पास जा रहा है।

विज्ञापन

प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रयागराज कुंभ के दौरान स्थापित किया गया भारत भक्ति अखाड़ा मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के लिए आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू धर्मस्थल जिला कलेक्टरों के माध्यम से सरकार के नियंत्रण में हैं। कलेक्टर मंदिर समितियों के अध्यक्ष होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े मंदिरों समेत सभी मंदिरों को दान में मिलने वाली राशि अल्पसंख्यकों व विधर्मियों के पास जा रही है।

विज्ञापन

भोपाल के एक कॉम्प्लेक्स में भारत भक्ति अखाड़े के कार्यालय का उद्धाटन करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह अखाड़ा हिंदू धर्मस्थलों पर सरकारी नियंत्रण का विरोध करेगा। हम आंदोलन करेंगे और सरकार को बाध्य करेंगे कि वह हमारे मंदिरों को नियंत्रण मुक्त करे। हिंदू उनका नियंत्रण करेंगे, सुरक्षा करेंगे और दान में आने वाला पैसा उनके विकास पर खर्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिरों को मिलने वाली राशि हिंदुओं के विकास पर खर्च होना चाहिए। सांसद ने बताया कि अखाड़े का भोपाल कार्यालय धार्मिक कार्यों का केंद्र बनेगा। यह देश व राष्ट्रभक्ति का संरक्षण करेगा।


विवादों में रही हैं साध्वी प्रज्ञा
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों को लेकर विवादों में रही हैं। महात्मा गांधी की हत्या व नाथूराम गोडसे को लेकर भी उन्होंने विवादित बातें कही थीं, जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी मांगी थी। साध्वी ने वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली व सुषमा स्वराज की मृत्यु के लिए विपक्षी दलों द्वारा काला जादू कराने का भी आरोप लगाया था। मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था। वह 2008 के मालेगांव बम धमाका मामले की एक आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed