फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP executive meeting: CM Shivraj said- Leave Karnataka? We will make a winning record this time

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक: शिवराज की हुंकार, कहा- कर्नाटक, फर्नाटक क्या है? हम इस बार जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे

Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंच चौहान ने कर्नाटक की हार पर कहा कि भाजपा को पहले भी 36 प्रतिशत वोट मिले थे और अभी 36 प्रतिशत वोट मिले हैं। जेडीएस का वोट कांग्रेस को मिला। इसलिए कांग्रेस जीती। हमारा वोट नहीं घटा। उन्होंने कहा कि यह कर्नाटक, फर्नाटक क्या है। यह मध्य प्रदेश है। हम इस बार जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे।

विज्ञापन
BJP executive meeting: CM Shivraj said- Leave Karnataka? We will make a winning record this time
भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

100 साल पहले एक नरेंद्र ने संकल्प लिया था, आज दूसरा नरेंद्र पूरा कर रहा है। आज विश्वभर में भारत की जय हो रही है। नौ साल में देश की तस्वीर बदली, आज पूरा देश स्वाभिमान से भरा है। इसलिए केंद्र की उपलब्धियों को जन जन तक ले जाना हमारा धर्म है। इस बार मध्य प्रदेश में हम जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे। कर्नाटक...फर्नाटक क्या है?
विज्ञापन


ये बातें मुख्यमंत्री शुक्रवार को भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक की हार पर कहा कि भाजपा को पहले भी 36 प्रतिशत वोट मिले थे और अभी 36 प्रतिशत वोट मिले हैं। जेडीएस का वोट कांग्रेस को मिला। इसलिए कांग्रेस जीती। हमारा वोट नहीं घटा। उन्होंने कहा कि यह कर्नाटक, फर्नाटक क्या है। यह मध्य प्रदेश है। हम इस बार जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें सिर उठाने लगी हैं। यहां मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। राष्ट्रविरोध की कल्पना करने वालों तक को नहीं छोड़ेंगे। हमने सिमी का नेटवर्क ध्वस्त किया। हम इनको भी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कई डाकू थे। हमारी सरकार आई तो हमने तय किया कि अपनी धरती पर डाकू रहेंगे या हम। इसलिए हमने मध्य प्रदेश की धरती से डाकुओं को खत्म किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक होती है तब भी विकास होता है। अपने यहां कोई आतंकवादी नहीं है। छोटे मोटे कुचल दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

BJP executive meeting: CM Shivraj said- Leave Karnataka? We will make a winning record this time
भोपाल में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
पहले पता नहीं चलता था सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क
सीएम ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार में पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। हमने कई एक्सप्रेस वे बना दिए। कांग्रेस की सरकार में बिजली आती थी तो खबर बनती थी। आज बिजली जाती है तो खबर बनती है। आज मध्य प्रदेश चारों तरफ हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। हमने लाडली बहना योजना लाई तो कांग्रेस हमारी नकल कर नारी सम्मान लेकर आ गई। ये आएंगे तो लाडली बहना योजना भी बंद कर देंगे। कांग्रेस रूप बदल बदल कर जनता को ठगने का काम करती है। कांग्रेस ने पुराने वादे ही पूरे नहीं किए है। अब नए नए वादे कर रहे है।

कांग्रेस ने ढोल बजाओ और ढोर चराओ योजना बनाई थी
शिवराज ने कहा कि 1 से 9 जून तक लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे और 10 को पहली किश्त खाते में डाली जाएगी। वहीं, उन्होंने युवाओं को लेकर कहा कि जिस तरह चिड़िया अपने बच्चों को उड़ना सिखाती है, उस तरह हमने युवकों को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई। कांग्रेस ने युवाओं के लिए ढोल बजाओ और ढोर चराओ योजना बनाई थी।

हम डंके की चोट पर जीत रहे : मुरलीधर राव
पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल के अभियान को अभूतपूर्व बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे है और डंके की चोट पर जीत रहे है। मध्य प्रदेश दिल्ली के लिए मजबूत खंबा है। जैसा इतिहास गुजरात में रचा, वैसा मध्य प्रदेश में दोहराएंगे। हमारी चुनौती कांग्रेस नहीं, भाजपा की जीत का इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की पहचान है। राव ने कहा कि भाजपा की छाती खोलेंगे तो अजा, अजजा ही निकलेंगे जैसे हनुमान की छाती में राम सीता निकले थे। भारत में टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ कोई खड़ा है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस के नेता ऐसे लोगों के साथ जुड़े हुए हैं, जिन्हें हमें सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करना है।


 

BJP executive meeting: CM Shivraj said- Leave Karnataka? We will make a winning record this time
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिों पर सबको गर्व : तोमर
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों पर हम सभी को गर्व है और जब कार्यकर्ता गर्व तथा उत्साह से भरे होंगे तो 2023 और 2024 में हमारी जीत को कोई नहीं रोक सकता। नरेंद्र मोदी भाजपा के नेता है। देश में उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाता है। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कमीशन नाथ सरकार ने प्रदेश का लूटा : शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 15 महीने वाली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कमलनाथ ‘कमीशन नाथ’ की भूमिका में थे। उस सरकार ने मध्य प्रदेश को लूटने का काम किया। जिन लोगों ने वल्लभ भवन को कमीशन खोरी और वसूली का अड्डा बना दिया था, ऐसे लोगों को भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरे मध्य प्रदेश में 64 हजार बूथों पर एक्सपोज करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि बैठक में उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकमत से यह तय किया है कि ''अबकी बार 200 पार और मिस्टर बंटाधार से आर-पार'' करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed