{"_id":"66abba1abed54bf41e0f4543","slug":"bhopal-young-man-died-due-to-drowning-in-water-near-bhopal-railway-station-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल रेलवे स्टेशन के पास पानी में डूबने से युवक की मौत, रीडेवलपमेंट के लिए खुदे गड्ढे में भरा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल रेलवे स्टेशन के पास पानी में डूबने से युवक की मौत, रीडेवलपमेंट के लिए खुदे गड्ढे में भरा है पानी
Thu, 01 Aug 2024 10:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:09 PM IST
सार
भोपाल रेलवे स्टेशन के पास पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बता दें कि रीडेवलपमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भरा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल रेलवे स्टेशन के पास पश्चिमी निशातपुरा रेलवे कॉलोनी में एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह रीडेवलपमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे बारिश के पानी में नहाने के लिए उतरा था। गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह पानी में डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
घटना स्थल के पास ही बनी मजार पर मृतक का भाई सेवादारी करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यूनुस खां (40) फूटा मकबरा छोला रोड पर रहता था और बेलदारी का काम करता था। फूटा मकबरा के सामने ही पश्चिमी निशातपुरा रेलवे कॉलोनी थी, जिसे पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा इस पूरे इलाके में रीडेवलपमेंट किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे हैं, जिससे पूरे इलाके में बारिश का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
बरसात के कारण काम बंद है, लिहाजा यह इलाका तालाब की तरह दिखाई देता है। इसी इलाके में सड़क किनारे नीमवाले बाबा की मजार है, जहां यूनुस का भाई सेवादार है। मजार पर आने वाले कई लोग बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते भी हैं। गुरुवार दोपहर को यूनुस भी मजार से कुछ दूर आगे पानी से भरे गड्ढे में नहाने के लिए उतरा। गहराई बहुत अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया।
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया। सूचना मिलते ही इलाके में तैनात डायल 100 पहुंची और जीआरपी थाने को घटना की सूचना दी। जीआरपी ने तत्काल ही गोताखोरों को बुलाकर सर्चिंग कराई तो कुछ देर में यूनुस खां की लाश बरामद हुई। मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी गई है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं।
