{"_id":"6301f94e8f77bb55f651dc0f","slug":"bhopal-will-soon-get-a-football-and-two-hockey-stadiums","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खुशखबरी...एक फुटबाल और दो हॉकी स्टेडियम भोपाल को जल्द मिलेंगे, आखिर में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खुशखबरी...एक फुटबाल और दो हॉकी स्टेडियम भोपाल को जल्द मिलेंगे, आखिर में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम
Sun, 21 Aug 2022 02:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:52 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 11 साल बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर काम शुरू हो गया है। नाथू बरखेड़ा में करीब 100 एकड़ जमीन पर 103 करोड़ रुपए की लागत से यह काम किया जाना है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन स्टेडियम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल को एक दशक इंतजार के बाद जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स की सौगात मिलने जा रही है। इसमें लगभग सभी प्रकार के खेलों के खिलाड़ियों के प्रैक्टिस की व्यवस्था की जा रही है। नाथू बरखेड़ा में करीब 100 एकड़ जमीन पर 103 करोड़ रुपए की लागत से इस स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड ने टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
पूर्व में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के लिए 50 एकड़ जमीन दी गई थी, लेकिन बाद में इसे वृहद रूप देने के लिए ट्रिपल आईटी को आवंटित की गई 50 एकड़ जमीन वापस कर जिला प्रशासन ने स्पोर्टस कॉम्पलेक्स को दे दी है। इससे ये जमीन बढ़कर सौ एकड़ हो गई है। कॉम्पलेक्स का निर्माण तीन चरणों में होगा। पहले इसमें 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला फुटबाल स्टेडियम, चार हजार क्षमता के दो हॉकी स्टेडियम पार्किंग इंटर्नल एवं सर्विस रोड, लैंडस्केपिंग, हॉर्टिकल्चर, सोलर पैनल, बाउंड्रीवॉल, गेट, गॉर्डरूम, सीवेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट आदि लगाई जाएंगी। दूसरे चरण में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा तीसरे चरण में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा। इसकी घोषण सीएम शिवराज ने साल 2011 में की थी।
विज्ञापन
जमीन आवंटन के बाद भी नहीं कराया काम
ट्रिपल आईटी की स्थापना साल 2015 में हुई थी। इसे मैनिट परिसर के एक भवन में संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसके भवन, हॉस्टल और अन्य निर्माण के लिए बरखेड़ानाथू में 50 एकड़ जमीन का आवंटन किया था। निर्माण के लिए कब्जा भी ट्रिपल आइटी को सौंप दिया था। लेकिन लंबे समय तक जमीन का उपयोग नहीं हुआ तो इसे स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के लिए दे दी गई।
विज्ञापन
साल 2011 में हुई घोषणा के बाद इसके बाद जमीन की तलाश शुरू हुई। साल 2015 में क्रिकेट स्टेडियम के लिए बरखेड़ा नाथू में 50 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया। अब जाकर ये जमीन पूरे सौ एकड़ हो गई है। खेल एक्सपर्ट की मानें तो इस स्पोर्टस कॉम्पलेक्स से भोपाल ही नहीं आस-पास के जिलों के खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
